Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेढ़ दर्जन के जीएसटी-रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, हंगामे के बाद हुए बहाल:पहलगाम में शहीद के पिता का रजिस्ट्रेशन भी बिना सुनवाई किया था सस्पेंड

    6 hours ago

    1

    0

    स्टेट जीएसटी द्वारा 86 (बी) के तहत जारी नोटिसों में सुनवाई किए बिना जीएसटी रजिस्ट्रेशन सस्पेंड किए जाने का मंगलवार को व्यापारियों ने विरोध किया। जीएसटी रजिस्ट्रेशन सस्पेंड होने में पहलगांव हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी भी शामिल थे। रजिस्ट्रेशन सस्पेंड होने की जानकारी मिलने के बाद करीब डेढ़ दर्जन व्यापारी लखनपुर स्थित एसजीएसटी के आफिस पहुंचे। जीएसटी कार्यालय में हंगामा व विरोध के बीच ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने व्यापारियों की बात को सुनने के बाद जीएसटी रजिस्ट्रेशन बहाल किए। अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि प्रदेश संगठन मंत्री संजय भदौरिया, जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता, व शहीद शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी सहित कई व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए गए थे। हम सभी जीएसटी रजिस्ट्रेशन सस्पेंड करने पर स्टेट जीएसटी कार्यालय लखनपुर पहुंचे। व्यापारियों द्वारा स्टेट जीएसटी कार्यालय में हंगामा व विरोध के बीच अपर आयुक्त ग्रेड 1 कुमार आनंद को ज्ञापन सौंपा,जिसके बाद रजिस्ट्रेशन बहाल हुआ। बिना सुनवाई सस्पेंड किया रजिस्ट्रेशन ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि 23 फरवरी को देर शाम अचानक कानपुर के कुछ व्यापारियों को जीएसटी के रूल 21(G) व 86 (B) के तहत नोटिस देकर सुनवाई किए बिना नोटिस जारी करते ही जीएसटी रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिए गया। सुनवाई की तारीख पांच मार्च की दे दी गई, जिससे सभी नोटिस पाने वाले व्यापारियों का व्यापार आज ठप हो गया। किसी भी कानून में पहले सुनवाई का समय दिया जाता है। जबकि इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। शहीद के पिता बोले तनाव हो गया शहीद शुभम द्विवेदी के पिता व सीमेंट कारोबारी संजय द्विवेदी ने कहा कि कल जब से मेरे पास नोटिस आई है तब से मुझे कुछ तनाव हो गया। शाम से लेकर अब तक मैं कोई व्यापार भी नहीं कर पाया। यह गलत व नियम विरुद्ध है। जिस रूल के तहत नोटिस दिया गया है उसमें मेरी फर्म नहीं आती है। प्रदेश युवा महामंत्री अतुल त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह की अपने विभाग में बिना जांच किए इस तरह की प्रक्रिया या नोटिस जारी करना गलत है इस पर रोक लगाई जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा |
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुनावी रंजिश में हत्या के मामले में 5 को उम्रकैद:कोर्ट ने दो भाइयों और 3 बेटों पर सुनाया फैसला, 45-45 हजार रुपए लगाया जुर्माना
    Next Article
    मेरठ मेट्रो और नमो भारत साथ-साथ, लेकिन स्टॉपेज अलग:सफर से पहले मरून-हरी पट्टी से पहचानें, गलत ट्रेन में बैठे तो छूट जाएंगे कई स्टेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment