Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डबल डेकर बस ने पिकअप रौंदी, 2 मजदूरों की मौत:गैस कटर से काटकर निकाले शव, निर्माणाधीन 6 लेन हाईवे पर हुआ हादसा, 2 की हालत गंभीर

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा हाईवे पर सोमवार सुबह उझानी कोतवाली क्षेत्र के देहमू गांव के पास डबल डेकर बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। सोमवार सुबह चार मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर उझानी से कछला की ओर जा रहे थे। सब कुछ सामान्य था, लेकिन जैसे ही वाहन देहमू गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर बुरी तरह फंस गए। मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। दो की मौके पर मौत, दो अस्पताल में हादसे में पिकअप चालक दिनेश (28) निवासी अलवर और दुर्गेश (25) निवासी कछला की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं नींबूलाल और महेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी घटना के तुरंत बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। निर्माणाधीन हाईवे बना खतरा, उठे बड़े सवाल यह हादसा उस स्थान पर हुआ जहां नेशनल हाईवे को फोरलेन से 6 लेन में बदला जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते कई जगह सड़क सिंगल लेन कर दी गई है, जिससे आमने-सामने टक्कर का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में ट्रैक्टर-ट्रेलर की भिड़ंत, एक की मौत:कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ NH-2 पर दो लोग घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    सिर्फ एक नंबर डायल करते ही फोन हुआ हैक:मेरठ में ठगों ने 8 प्रधानाचार्यों को बनाया निशाना, परिचितों को जाने लगे 'HELP ME' के मैसेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment