Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेडलाइन से पहले Rabri Devi ने खाली किया Patna का बंगला, भाजपा मंत्री नंद किशोर राम को होगा आवंटित

    3 hours ago

    2

    0

    बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने यहां 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करना शुरू कर दिया है। इस आवास को खाली करने की समयसीमा सोमवार को समाप्त हो रही है। इस बीच आवास से सीसीटीवी कैमरे हटाए जा चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री का निजी सामान भी बाहर ले जाया जा रहा है। रविवार देर शाम से ही मजदूरों ने घर का सामान दूसरी जगह स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, ‘‘राबड़ी देवी का अधिकांश सामान फिलहाल परिवार के कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में ले जाया जा रहा है।’’ यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास का आवंटन राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम के नाम किया जा चुका है। राबड़ी देवी करीब दो दशक से इस आवास में रह रही थीं। भवन निर्माण विभाग ने 27 मई को इस आवास का आवंटन नंद किशोर राम के नाम किया था। इसके बाद विभाग ने राबड़ी देवी और उनके परिवार को आवास खाली करने के लिए चार नोटिस जारी किए थे। आवास खाली करने की समयसीमा सोमवार को समाप्त हो रही है, जिसके बाद यह सरकारी आवास औपचारिक रूप से नए आवंटी को सौंपे जाने की संभावना है। राबड़ी देवी को हार्डिंग रोड स्थित मकान संख्या-39 आवंटित किया गया है। इस बीच राज्य सरकार ने राजद अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद तथा बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का सुरक्षा घेरा भी घटा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Punjab में गहराया Power Crisis, 6 प्लांट ठप, 10 रुपये यूनिट पर बिजली खरीदने को मजबूर हुई सरकार
    Next Article
    Maharashtra Politics: उद्धव के 'Operation Devendra' पर फडणवीस का तंज- मेरे पंख नहीं, कौन काटेगा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment