Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीडीयू के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की बड़ी सफलता:92 स्टूडेंट्स को मिला जॉब ऑफर, TCS और एयरफोर्स में भी सिलेक्शन

    5 hours ago

    2

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के स्टूडेंट्स ने प्लेसमेंट में बड़ी सफलता हासिल की है। एकेडमिक सेशन 2025-26 के दौरान कुल 92 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन देश की जानी-मानी कंपनियों में हुआ है। चुने गए स्टूडेंट्स को इंटेलिफ्थ, इन्फोडॉट, इनवेस्टोश्योर, प्रॉप शॉप, कडेरा और टैकल बॉक्स जैसी कंपनियों ने नौकरी के ऑफर दिए हैं। इन स्टूडेंट्स को मई और जून के महीने में अपनी ड्यूटी जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू 25 मार्च को आयोजित किए गए थे। जिसमें IT लास्ट ईयर के 42, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग लास्ट ईयर 46 और MS AI के 04 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन हुआ है। TCS से वैष्णवी को मिला ऑफर लेटर सेशन 2024-25 की स्टूडेंट वैष्णवी श्रीवास्तव को मशहूर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज से ऑफर लेटर मिला है। वैष्णवी ने NPTEL एग्जाम में देश के टॉप 2% स्टूडेंट्स में जगह बनाई थी। वहीं CSE के एक स्टूडेंट का सिलेक्शन इंडियन एयरफोर्स में हुआ है, जबकि कुछ दूसरे स्टूडेंट्स अभी SSB प्रोसेस में शामिल हैं। कुलपति ने दिया निर्देश यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने इस कामयाबी पर खुशी जताई है और विभाग को प्लेसमेंट एक्टिविटीज को और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। इंजीनियरिंग फैकल्टी के डीन प्रो. हिमांशु पांडेय और प्रोफेसर-इन-चार्ज प्रो. एस.एन. तिवारी ने सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी। आने वाले समय में बेहतर मौका यह पूरा प्लेसमेंट ड्राइव लखनऊ की संस्था स्वदेश (SWADES) के सहयोग से पूरा हुआ। संस्था के फाउंडर डॉ. राजीव निगम ने कहा कि आने वाले समय में वे स्टूडेंट्स के लिए और भी बेहतर मौके लेकर आएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व प्रमुख के भतीजे ने गोली मारकर की आत्महत्या:घर के दूसरी मंजिल पर लाइसेंसी राइफल से सिर में मारी गोली, जांच जारी
    Next Article
    मेरठ में Mini Metro ने लॉच किए 7 नए मॉडल:325KM रेंज वाले ‘Yugo’ ने EV सेक्टर में बनाया नया रिकॉर्ड, ड्राइवरों की बढ़ेगी कमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment