Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व प्रमुख के भतीजे ने गोली मारकर की आत्महत्या:घर के दूसरी मंजिल पर लाइसेंसी राइफल से सिर में मारी गोली, जांच जारी

    5 hours ago

    2

    0

    भदोही में शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे पूर्व प्रमुख के भतीजे ने घर में लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर परिवार के लोग मौजूद नहीं थे। राजेश कुमार सिंह (अन्नू) (56) सारीपुर गांव निवासी पूर्व प्रमुख दिनेश कुमार सिंह के भतीजे है। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। मामला गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, राजेश सिंह वाराणसी से गांव पहुंचे थे और अपने पुश्तैनी मकान की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में चले गए। कुछ देर बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से सिर में गोली मार ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब उनका नौकर खाना लेकर कमरे में पहुंचा। अंदर का दृश्य देखकर उसने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राइफल को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भाई संजय सिंह के अनुसार, राजेश सिंह पिछले तीन वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जुट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ------------------------ आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- अयोध्या में बुर्का पहनकर लूटने वाली लड़की हिंदू निकली:4 महीने की गर्भवती, खिलौना पिस्टल दिखाकर ज्वेलरी लूटी; गिरफ्तार अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की हिंदू निकली। बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसने वारदात की थी। पुलिस ने गुरुवार देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का नाम पायल (25) और लड़के का नाम राहुल (27) है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में दोस्त की सगाई में आए युवक की मौत:बेकाबू कार ने बाइक सवार को रौंदा, 30 अप्रैल को बड़े भाई की शादी है
    Next Article
    डीडीयू के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की बड़ी सफलता:92 स्टूडेंट्स को मिला जॉब ऑफर, TCS और एयरफोर्स में भी सिलेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment