Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसएसपी ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया:महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश

    12 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जनपद के विभिन्न काँवड़ मार्गों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि काँवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। देखें, 3 तस्वीरें… प्रशासन की ओर से बताया गया कि महाशिवरात्रि के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है और प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने काँवड़ मार्गों में पड़ने वाले ग्राम प्रधानों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा की गई। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जनपद प्रशासन और पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। इस अवसर पर सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम विशु राजा, एसडीएम विकल्प, सीओ अरुण चौरसिया, बीडीओ प्रभात रंजन सहित संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेलेंटाइन वीक में ‘हग डे विद ट्रीज’ अभियान:एनवायरनमेंट क्लब ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ,पेड़ों को कहा थैंक्यू
    Next Article
    आशा वर्कर्स की राष्ट्रीय हड़ताल, राष्ट्रपति को ज्ञापन:रायबरेली में न्यूनतम वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment