Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया:वितरण व्यवस्था, स्टॉक जांचा; डीएम बोले- पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद

    12 hours ago

    1

    0

    हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने कछपुरा स्थित श्याम गैस कंपनी और मोहनगंज स्थित ओम सांईं इण्डेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने एजेंसियों पर उपलब्ध गैस सिलेंडरों की संख्या, स्टॉक और वितरण प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने संचालकों से गैस की आपूर्ति, प्रतिदिन होने वाले वितरण और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने खाली और भरे हुए सिलेंडरों की तौल मशीन पर जांच भी की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और किसी भी स्थिति में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने एजेंसी संचालकों को पर्याप्त गैस सिलेंडरों की उपलब्धता बनाए रखने और बुकिंग के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी सुनिश्चित करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की गैस सिलेंडर बुकिंग पहले से हो चुकी है, उनकी डिलीवरी के समय सर्वर के माध्यम से ओटीपी जेनरेट होता है। वर्तमान में सर्वर की गति धीमी होने के कारण ओटीपी जेनरेट होने में समस्या आ रही है, जिससे डिलीवरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए मार्केटिंग कंपनियों के मुख्य डिस्ट्रीब्यूटरशिप से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य सर्वर संबंधी समस्या का शीघ्र समाधान कराना है, ताकि तकनीकी बाधा के कारण ओटीपी जेनरेट न होने की समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जा सके। किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें.. उन्होंने ने लोगों से अपील की कि वे गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि ऐसी कोई सूचना मिलती है, तो तत्काल डायल 112 पर जानकारी दें, ताकि संबंधित अधिकारी जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने यह भी कहा कि गैस एजेंसियों पर पुलिस की भी ड्यूटी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी गैस एजेंसियों पर नियमित निगरानी रखने और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया, अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article
    रामपुर डीएम ने चयनित लाभार्थियों को सौंपा चेक:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से स्वरोजगार को मिली नई रफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment