Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में कांस्टेबल की प्रेमिका ने किया सुसाइड:वीडियो बनाकर कहा-थाने में मेरी एफआईआर नहीं लिखी, उम्मीद है मरने के बाद इंसाफ मिलेगा

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना ताजगंज में तैनात कांस्टेबल के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने वीडियो बनाया। वीडियो में कांस्टेबल और उसके परिवार को दोषी बता रही है। वो कह रही है कि ताजगंज थाने में भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसको धमकाया गया कि पुलिस वाले का कुछ नहीं बिगडे़गा। उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अब वो जान दे रही है। उम्मीद है मरने के बाद उसे इंसाफ मिलेगा। पहले बताते हैं पूरा मामला कासगंज क्षेत्र में रहने वाली 34 वर्षीय युवती की 13 साल पहले शादी हुई थी। शादी से छह साल बाद पति से तलाक हो गया। युवती आगरा के एक हास्पिटल में नौकरी करने लगी तो जान पहचान कमिश्नरेट में तैनात कंप्यूटर आपरेटर(सिपाही) जेंटर बाबू उर्फ जेबी गौतम निवासी गांव सरदापुर, सिकंदरा कानपुर देहात से हो गई। पत्नी बनाकर रखा चार साल से दोनों लिवइन में थे और ताजगंज में फ्लैट में रह रहे थे। पत्नी बनाकर रखता था। युवती ने शादी के लिए कहा तो जेबी गौतम टालता रहा। घर वाले भी शादी के खिलाफ थे। शारीरिक शोषण से परेशान युवती ने आत्महत्या से पहले ताजगंज थाने में शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की जगह सलाह दी कि उसे छोड़ दो, मुकदमा दर्ज मत कराओ तुम भटकोगी। इसके बाद युवती ने बुधवार रात करीब 10 बजे सदर में राजपुर चुंगी में रहने वाली छोटी बहन के घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले युवती ने दो वीडियो बनाए। पढ़िए वीडियो में युवती ने क्या कहा युवती के दो वीडियो सामने आए हैं। पहला 1.13 सेकेंड का है तो दूसरा दो मिनट का है। पहले वीडियो में युवती कह रही है कि एक बात तो पता चल गई कि कहीं कुछ नहीं होता। लड़के लड़कियों के साथ कुछ भी कर लें, लड़कों का कुछ नहीं होता। ताजगंज थाने में एफआइआर दर्ज कराने गई थी। पुलिस ने बोला कि उसका कुछ नहीं होगा। वो बच जाएगा। क्या लड़कियों के लिए कोई कानून नहीं बना। जो हमारी रक्षा के लिए बैठे हैं, वो ही कह दें कि कुछ नहीं होगा तो हम कहां जाए। किसी ने कहाकि कुछ मत करो। मुकदमा करोगी तो तुम ही भटकोगी। छोड़ दो उसे तुम ही परेशान होगी। ऐसे में हमारे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। जेबी गौतम ने मेरे ऊपर इलजाम लगाए। जबकि 4 साल से मैं उसके साथ पत्नी की तरह रह रही थी। दूसरे वीडियो में ये कहा उसका बड़ा भाई मुझसे कहा रहा है कि शादी कर लो। जबकि जेवी गौतम कह रहा है कि मेरे घरवाले शादी नहीं करने देंगे। अरे मत करो शादी लेकिन किसी लड़की को धोखा तो मत दो। उसका बड़ा भाई अपनी दूसरी बीवी को फ्लैट पर लाकर तीन दिन रखा। तब उसको नहीं पता चला कि मैं बीवी बनकर रह रही हूं। वो क्यों समझेगा। वो खुद दूसरी लड़की के साथ रह रहा है। वो सही हो गया, मैं गलत हो गई क्योंकि वो पुलिस वाला है। पुलिस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसे कानून से मुझे कोई उम्मीद नहीं। एक जेबी गौतम और और उसका पूरा परिवार मेरे मरने की वजह है। उन सब लोगों ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर दिया है। जेवी गौतम ने मेरा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। मैं अगर मर भी गई तो उस शख्स को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मैं अपनी जान तो दे रही हूं, लेकिन चाहती हूं कि मुझे इंसाफ मिले। बेटी का शव देखकर बेसुध हुए परिजन युवती के आत्महत्या करने की खबर मिलते ही कासगंज में रह रहे परिजन आगरा पहुंचे। शव को देखकर वह बेसुध हो गए। पिता के अलावा भाई को रिश्तेदारों ने संभाला। भाई ने बताया कि वह दो भाई और तीन बहनें हैं। बहन किस तरह की परेशानी से जूझ रही है, इसकी जानकारी नहीं थी। घर में भी उसने इसका जिक्र नहीं किया था। लखनऊ से बहन ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया था। युवती इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी। सिपाही के साथ कई वीडियो उसके एकाउंट पर मौजूद है। एक वीडियो में सिपाही मांग भरते हुए नजर आ रहा है। आरोपी सिपाही को भेजा जेल पिता की तहरीर पर सदर थाना पुलिस ने आरोपित सिपाही सहित अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व शादी का झांसा देकर संबंध रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि युवती ने ताजगंज थाना पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय से उसे जेल भेजा गया है। आखिर पीड़िता की एफआईआर क्यों नहीं हुई पुलिस ने सुसाइड के बाद भले ही आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया, लेकिन थाने में उसकी एफआईआर क्यों दर्ज नही की गई। ये सवाल अभी भी जिंदा है। अगर एफआईआर दर्ज हो जाती तो शायद युवती सुसाइड नहीं करती। किन लोगों ने युवती पर एफआईआर न करने का दवाब बनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'नोबेल पीस प्राइज में दिलचस्पी नहीं...' ईरान जंग के बीच सामने आई ट्रंप की हताशा
    Next Article
    बजट सत्र का दूसरा फेज, आज 5वां दिन:LPG की बढ़ती कीमतों पर हंगामे के आसार; कल सरकार ने कहा- देश में ईंधन की कमी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment