Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ ने खेली कपड़ा फाड़ होली:भदोही के पुलिस लाइन में रंग-गुलाल लगाकर डीजे पर थिरके

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही के मुख्यालय ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाइन परिसर में पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने होली उत्साह के साथ मनाई। इस दौरान जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। होली मिलन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पारंपरिक अंदाज में जमकर ‘कपड़ा फाड़’ होली खेली। डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी और अधिकारी भी झूमते और थिरकते नजर आए, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। जिलाधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों, सिपाहियों और अन्य अधिकारियों के साथ ठंडाई और नाश्ते का आनंद लिया तथा सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन के मैदान में पहले से पानी की व्यवस्था की गई थी, जहां पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक होली खेली। ज्ञानपुर नगर में पुलिसकर्मियों की इस होली की काफी चर्चा रही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि होली के दौरान पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में व्यस्त रहते हैं। त्योहार के बाद मिलकर होली खेलना आपसी सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में नाबालिग से घर में घुसकर छेड़छाड़:विरोध करने पर मां-बेटी को बेरहमी से पीटा, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    आगरा पुलिस की कीचड़ और कपड़ा फाड़ होली, VIDEO:पुलिस लाइन में 20 फीट गहरा गड्‌ढा बनाया, वाटर कैनन से भिगोया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment