Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में नाबालिग से घर में घुसकर छेड़छाड़:विरोध करने पर मां-बेटी को बेरहमी से पीटा, पुलिस जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन जिले के कालपी थाना क्षेत्र के मैनूपुर गांव में एक नाबालिग लड़की से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने नाबालिग और उसकी मां को बेरहमी से पीटा। यह घटना 4 मार्च की रात करीब 9 बजे हुई। पीड़िता की मां शौच के लिए घर से बाहर गई हुई थी, और नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान, गांव के कुछ युवक दीवार फांदकर घर में घुस गए। उन्होंने नाबालिग को जबरन घसीटा और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। नाबालिग ने जब विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके कपड़े फट गए। इसी दौरान, जब उसकी मां घर लौटी और उसने अपनी बेटी को आरोपियों के चंगुल में देखा, तो उसने बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने मां-बेटी दोनों को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में गांव के कल्लू, शेरा, दद्दी और रामभरोसे के खिलाफ कालपी कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ पुलिस लाइन में एसपी का होली डांस, VIDEO:हाथ में रंग का स्प्रे लेकर खूब थिरके, पुलिसकर्मियों ने उड़ाया अबीर-गुलाल
    Next Article
    डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ ने खेली कपड़ा फाड़ होली:भदोही के पुलिस लाइन में रंग-गुलाल लगाकर डीजे पर थिरके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment