Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:कासगंज में नकलविहीन परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था जांची

    13 hours ago

    1

    0

    कासगंज। रविवार को कासगंज जिले के जिलाधिकारी प्रणय सिंह और नवागत पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जनपद में चल रही यूपी एसआई परीक्षा के केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आपको बतादे कासगंज जिले में यूपी एसआई की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 12,480 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं को पूरी तरह से नकलविहीन और शांतिपूर्ण बनाने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओमप्रकाश सिंह ने कासगंज के दो परीक्षा केंद्र श्री गणेश इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही, परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह को भी निर्देशित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुगलसराय में गंजेपन शिविर में डेढ़ हजार लोग पहुंचे:दिल्ली के 'सलमान भाई' ने दी जड़ी-बूटी वाली दवा, 200 रुपए तक एंट्री फीस
    Next Article
    बुलंदशहर में महिला पर जानलेवा हमला, VIDEO:युवक ने लाठी-डंडों से पीटा, धमकी देकर फरार, घटना सीसीटीवी में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment