Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम के निर्देश पर गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण:किसानों से बातचीत की कर समस्याएं सुनीं, खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    एटा में डीएम अरविंद सिंह के निर्देश पर गेहूं क्रय केंद्रों का तहसीलदारों ने सघन निरीक्षण किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्रय केंद्रों को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसान हितैषी बनाना है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसानों की सुविधा से जुड़े छह प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया। इनमें बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक कांटों से शुद्ध तौल, किसानों के लिए छायादार स्थान और बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता एवं शौचालय सुविधाएं, तथा तौल व खरीद प्रक्रिया हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल था। इसी क्रम में, बुधवार दोपहर बाद 3 बजे तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय ने एटा की वसुंधरा, नगला गलू और बाबसा स्थित गेहूं बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी समिति पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा। अधिकारियों ने क्रय केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसानों को सम्मानजनक वातावरण मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो। साथ ही, क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाने के आदेश भी दिए गए हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि गेहूं की खरीद निर्धारित मानकों के अनुरूप ही की जाए। किसानों को उनकी उपज का भुगतान समयबद्ध रूप से सीधे उनके बैंक खातों में सुनिश्चित किया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस सघन निरीक्षण अभियान के माध्यम से जनपद के क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं में सुधार लाने और किसानों के लिए बेहतर माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संडीला विधायक अलका अर्कवंशी को जनता ने नकारा:सपा पहली पसंद, रामनरेश पसंदीदा कैंडिडेट, भाजपा-बसपा के मजबूत कैंडिडेट जानिए
    Next Article
    ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर,‌ एक की मौत:हाथरस में सिकंद्राराऊ रोड पर हादसा, दूसरा गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment