Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने CHC में अव्यवस्थाएं देख एएनएम को नोटिस दिया:मरीजों से लिया फीडबैक, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

    10 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजागणपति आर. ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोंदलामऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लेते हुए कई अहम निर्देश जारी किए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, भर्ती वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, पैथोलॉजी, नेत्र सुरक्षा केंद्र, किचेन सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज मिश्रा से चिकित्सकों व स्टाफ की उपस्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अस्पताल में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, अवस्थापना सुविधाओं में सुधार और सभी स्थानों पर समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने डिलीवरी रजिस्टर की विस्तार से जांच की और निर्देश दिए कि बेडशीट नियमित रूप से बदली जाए, सभी अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित यूनिफॉर्म में रहें तथा डिलीवरी से संबंधित पूरा विवरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जन्म पंजीकरण प्रमाण-पत्र डिस्चार्ज के समय ही परिजनों को उपलब्ध कराया जाए। भर्ती मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता दिए जाने, फैमिली प्लानिंग के मामलों में प्रभावी कार्यवाही तथा डिलीवरी के बाद समुचित काउंसलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। फार्मेसी में जाकर उन्होंने दवाओं के रख-रखाव, कोल्ड चेन और अभिलेखों का निरीक्षण किया और मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। मातृ सुरक्षा केंद्र में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रजिस्टर का अवलोकन किया और एक मरीज से दूरभाष पर बात कर फीडबैक लिया। वैक्सीनेशन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एएनएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। समग्र रूप से अस्पताल की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शत्रु संपत्ति पर 24 लाख का लोन, 11 पर FIR:आरोपियों में यूपी कोऑपरेटिव बैंक मैनेजर भी शामिल, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    वैलेंटाइन डे पर धार्मिक एहतियात की अपील:बांग्लादेश में नई सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment