Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा:अंबेडकर जयंती पर संवेदनशील, विवादित स्थलों पर विशेष सतर्कता के निर्देश

    11 hours ago

    2

    0

    जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 14 अप्रैल को होने वाली जयंती की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर की उपस्थिति में अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में गरिमापूर्ण एवं विशिष्ट रूप से जयंती मनाने के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु ने बैठक में बताया कि जयंती के अवसर पर जनपद की सभी नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न शासकीय कार्यालयों में स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, विचार गोष्ठियों का आयोजन, जिला पंचायत सभागार में उनके जीवन एवं विचारों पर व्याख्यान तथा नगर क्षेत्र में चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को बाबासाहेब के विचारों से प्रेरणा दिलाना है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध, सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, शासन के निर्देशानुसार जनपद में स्थापित बाबासाहेब की प्रतिमाओं की सुरक्षा हेतु जाली एवं छतरी का कार्य 14 अप्रैल से पूर्व पूर्ण कराने तथा परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी संवेदनशील एवं पूर्व में विवादित स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सभी उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त एवं रूट मार्च करने तथा अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर घायल:ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, विद्युतकर्मी समेत दो लखनऊ रेफर
    Next Article
    हरदोई में ढाबों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग:गैस संकट के बीच व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment