Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने कलेक्ट्रेट का पैदल निरीक्षण किया:साफ-सफाई, मरम्मत और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

    9 hours ago

    1

    0

    बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के प्रयासों के तहत यह निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और भवनों की मरम्मत के कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने कई स्थानों पर जहां लंबे समय से विकास कार्य नहीं हुए थे, वहां पूरे भवन को सफेद रंग से रंगवाने का कार्य शुरू कराया। उन्होंने परिसर में अव्यवस्थित रूप से लगी कई गुमटियों को हटाने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा को दिए। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह जनसुनवाई को प्रभावी बनाने में लगातार सक्रिय हैं। समाधान दिवस और थाना दिवस पर वे स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश देते हैं। इसी क्रम में, उन्होंने नगर क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी को कड़े निर्देश जारी किए। इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, हेमंत कुमार (स्टेनो अपर जिलाधिकारी) सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएमओ ने जन आरोग्य मेला का किया निरीक्षण:लापरवाही मिलने पर फार्मासिस्ट और स्वीपर का वेतन रोका
    Next Article
    लखनऊ में खेल खेल में गई बच्ची की जान:सीने पर लगा बैट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment