Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया:किसानों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में हाल ही में हुई ओलावृष्टि, आंधी और बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील छाता के ग्राम चौमुंहा एवं पसौली और तहसील सदर के ग्राम देवी आटस का दौरा किया। उन्होंने स्वयं खेतों में जाकर फसलों की वास्तविक स्थिति देखी और किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से उनकी मेहनत बर्बाद हो गई है और वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता को निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी पात्र किसान मुआवजे से वंचित नहीं रहना चाहिए। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसानों को शासन द्वारा निर्धारित राहत राशि समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वास्तविक नुकसान का सही आकलन अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन स्तर से मिलने वाली सभी राहत योजनाओं का लाभ प्रभावित किसानों तक शीघ्र पहुंचाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ सगड़ी सीट पर डॉ. एचएन पटेल या कोई और:भाजपा से मनीष मिश्रा, वंदना सिंह, अरविंद जायसवाल हैं पहली पसंद, सपा से किसे बनायेंगे उम्मीदवार
    Next Article
    ताज पर्यटकों की संख्या पर नहीं पड़ा गर्मी का असर:वीकेंड पर 60,000 से ज्यादा पर्यटकों ने किया दीदार, खिंचवाई तस्वीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment