Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने पांच विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण:देवरिया बीईओ को कारण बताओ नोटिस, डिजिटल उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर जोर

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार सुबह आठ बजे से दस बजे तक बनकटा विकासखंड के पांच विद्यालयों और एक आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पठन-पाठन, छात्र उपस्थिति और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। पर्यवेक्षण में शिथिलता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बनकटा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बीईओ को नियमित निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर करने और शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र सोहनपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोहनपुर, प्राथमिक विद्यालय इंगुरी बाजार, उच्च विद्यालय रामपुर बुजुर्ग और उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप छापर का जायजा लिया। अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित पाए गए, लेकिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षा से कम मिली। इस पर डीएम ने छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोहनपुर में पंजीकृत 110 छात्राओं के मुकाबले केवल 70 छात्राएं ही उपस्थित थीं। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने सभी विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति प्रणाली का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से पाठ्यपुस्तक पढ़वाई, उनसे संवाद किया और उनकी शैक्षणिक दक्षता का आकलन किया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने, शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य के निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन:दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध जताया, बोले- जलियांवाला बाग में भी निहत्थों को मारा गया था
    Next Article
    जौनपुर में कांग्रेस ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा:यूपी में ओबीसी वर्ग पर अत्याचार रोकने की मांग की, आरोप- भाजपा कार्यकाल में बढ़ा सामंतवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment