Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने सरयू तट कटान परियोजना का जायजा लिया:5.66 करोड़ की परियोजना का निरीक्षण, समय से काम पूरा करने के निर्देश

    6 hours ago

    1

    0

    मऊ जनपद में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सोमवार शाम सरयू नदी के तट कटान निरोधक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यह परियोजना परसिया देवार और धर्मपुर विशुनपुर गांवों के बीच प्रस्तावित है। अधिकारियों ने बताया कि ₹566.16 लाख (लगभग ₹5.66 करोड़) की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य सरयू नदी के कटान को रोककर आसपास के गांवों, कृषि भूमि और पक्के मकानों को सुरक्षित करना है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में सरयू नदी अपने दायें तट की ओर लगभग 3 किलोमीटर लंबाई और 125 मीटर चौड़ाई तक कटान कर चुकी है, जिससे स्थानीय आबादी पर खतरा बढ़ गया है। इस परियोजना के तहत 1500 मीटर लंबाई में तट संरक्षण कार्य किया जाएगा। इसमें स्टोन बोल्डर से लॉन्चिंग एप्रन, प्लेटफॉर्म और छह पंक्तियों में परक्यूपाइन संरचनाओं का निर्माण शामिल है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि बाढ़ के मौसम से पहले प्राथमिक कार्यों को हर हाल में पूरा कर लिया जाए। डीएम ने जोर देकर कहा कि यह परियोजना लगभग 8400 लोगों और 1275 हेक्टेयर कृषि भूमि को नदी के कटान से सुरक्षा प्रदान करेगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंदगी-जलभराव पर व्यापारियों का नगर पालिका पर प्रदर्शन:बोले- पहले EO गंदा पानी पीकर दिखाएं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    Diljit Dosanjh: OTT से 'सतलुज' हटी तो दिलजीत दोसांझ का फूटा गुस्सा, VIDEO जारी कर फैंस से की ये अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment