Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंदगी-जलभराव पर व्यापारियों का नगर पालिका पर प्रदर्शन:बोले- पहले EO गंदा पानी पीकर दिखाएं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर नगर में गंदगी, जाम नालियों, जलभराव और सार्वजनिक वाटर कूलरों की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले सैकड़ों व्यापारियों ने दीना मार्केट से नगर पालिका कार्यालय तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। अधिकारी के वार्ता के लिए नहीं पहुंचने पर व्यापारियों ने तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सात दिन में कार्रवाई की मांग की। 'कर वसूली पूरी, सुविधाएं शून्य' प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पालिका नियमित रूप से कर और अन्य शुल्क वसूल रही है, लेकिन शहर में नालियां जाम हैं, जगह-जगह जलभराव है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सार्वजनिक वाटर कूलरों से भी गंदा पानी निकल रहा है। इसी पर तंज कसते हुए व्यापारियों ने कहा, “पहले ईओ साहब खुद गंदे वाटर कूलर का पानी पीकर दिखाएं, फिर जनता से इसकी उम्मीद करें।” पॉलीथीन चालान निरस्त करने समेत कई मांगें व्यापारियों ने ज्ञापन में हाल ही में काटे गए पांच-पांच हजार रुपये के पॉलीथीन चालानों को निरस्त करने, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और जलभराव की स्थायी समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई। 7 दिन में समाधान नहीं तो होगा घेराव व्यापार मंडल के जिला मंत्री ललित सोनी ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। उप जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल को आश्वासन दिया कि नगर पालिका प्रशासन और व्यापारियों के बीच जल्द संयुक्त बैठक कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन में व्यापार मंडल के चेयरमैन अमरनाथ गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 1.17 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:चकेरी पुलिस की कार्रवाई, NDPS एक्ट में भेजा जेल
    Next Article
    डीएम ने सरयू तट कटान परियोजना का जायजा लिया:5.66 करोड़ की परियोजना का निरीक्षण, समय से काम पूरा करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment