Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ऑफिस में घुसने वाला लंगूर पकड़ा गया:मीटिंग में घुसकर टेबल पर बैठा था, फरियादियों की शिकायत पर कार्रवाई

    5 hours ago

    2

    0

    बागपत कलेक्ट्रेट से शुक्रवार को मटरू लंगूर को वन विभाग ने पकड़ लिया। डीएम अस्मिता लाल के ऑफिस में बैठक में पहुंचा था। इसके बाद मटरू लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया था। यह लंगूर कलेक्ट्रेट, अधिकारियों के कार्यालयों, कैंटीन और विकास भवन सहित कई जगहों पर अक्सर देखा जाता था। बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों के चल रहे धरने के दौरान मटरू एक टीचर पर हमला कर दिया। वहीं एक दरोगा की पीठ पर भी चढ़कर बैठ गया। इसके बाद फरियादियों की ओर से लंगूर को लेकर शिकायतें मिलने लगी। आरोप था कि वह कई बार लोगों पर हमला भी कर चुका है, जिससे दहशत का माहौल बनने लगा था। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने कार्रवाई की और लंगूर को पकड़ लिया। ‘मटरू’ पहली बार उस समय सुर्खियों में आया था, जब किसानों के धरना प्रदर्शन के दौरान समस्याएं सुन रहीं डीएम के पास पहुंच गया था। डीएम ने उसे दुलारने के बाद यह लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो गया था। इसके बाद विकास भवन में बैठक के दौरान डीएम की कुर्सी पर जाकर बैठ गया था, जिसकी तस्वीरें और चर्चाएं काफी वायरल हुई थीं। पढ़िए पूरा मामला…. बागपत कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में पिछले दो वर्षों से रह रहा मटरू नामक लंगूर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। फिलहाल उसे डोला गांव स्थित नर्सरी में रखा गया है। जल्द ही सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार, मटरू अपनी मां के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में रहता था, लेकिन करीब दो महीने पहले करंट लगने से उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अकेले ही आसपास के इलाके में रह रहा था। लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया था। कई अधिकारी और कर्मचारी भी उसे पसंद करते थे। धरने के दौरान टीचर हमला हालांकि बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों के चल रहे धरने के दौरान मटरू वहां पहुंच गया। इसी दौरान एक सेवानिवृत्त टीचर राजेंद्री पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, वह एक दरोगा की पीठ पर भी चढ़ बैठा, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने की योजना बनाई और टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए मटरू को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। विभाग के अनुसार, फिलहाल उसे निगरानी में रखा गया है। जल्द ही किसी सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। कब सुर्खियों आया मटरू मटरू उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब वह करीब दो महीने पहले मटरू किसान धरने के दौरान डीएम के पास पहुंच गया था। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सीएम के नाम ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वो कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। डीएम अस्मिता लाल को जैसे इसकी सूचना मिली तो वे खुद किसानों के पास पहुंच गईं। इस दौरान वहां एक लंगूर भी आकर बैठ गया। डीएम की नजर लंगूर पर पड़ी तो वो जमीन पर बैठकर उसके साथ खेलने लगीं। लंगूर ने डीएम के हाथ को पकड़ लिया। इस पर उन्होंने कहा- नो मटरू। तभी साथ बैठे किसान हंस पड़े। किसानों ने कहा- मैडम नो कहने से ये नहीं मानेगा। ये सुनकर डीएम भी हंस पड़ीं। वहीं एक सप्ताह पहले विकास भवन में किसान दिवस की बैठक के दौरान DM अस्मिता लाल के दफ्तर में घुस गया था। डीएम अस्मिता लाल की मेज पर लंगूर जाकर बैठ गया था। यह देख डीएम डर गईं और अपनी कुर्सी छोड़कर खड़ी हो गईं थी। डीएम ने लंगूर की तरफ इशारा करते हुए कहा था- बैठ जाओ। लंगूर कुछ देर तक मेज पर बैठा रहा। इस बीच डीएम का अर्दली आया। उसने पुचकार कर लंगूर को भगा दिया था। तब लोगों ने राहत की सांस ली थी। डीएफओ विनोद कुमार ने बताया कि लगातार शिकायतें मिलने के बाद वन विभाग ने मटरू को पकड़ने की योजना बनाई। काफी मशक्कत के बाद टीम ने उसे कलेक्ट्रेट परिसर से पकड़ लिया गया है। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें टीम को लंगूर को काबू में करते हुए देखा जा सकता है। मटरू को किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। जिससे लोगों की सुरक्षा भी बनी रहे और वन्यजीव को भी नुकसान न पहुंचे। ------------------------------------- भास्कर सर्वे… यूपी- 403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद:सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता को न दौड़ाएं लखनऊ, बरेली में निपटाएं हर फरियाद:अफसरों की लापरवाही पर डिप्टी सीएम सख्त, बोले संगठन सरकार से बड़ा होता है, लापरवाही पर अफसर नपेंगे
    Next Article
    बलरामपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती:₹10,000 तक जुर्माना, रात में भी पुलिस ने की चेकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment