Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम से कब्र खुदवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत; पिता का आरोप- अफेयर के चलते हत्या कर दफनाया

    13 hours ago

    1

    0

    मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के पंचपेड़ा गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साजिद नामक व्यक्ति ने अपने बेटे फरीद की हत्या कर दफनाए जाने का आरोप लगाया है। साजिद ने रविवार दोपहर जिलाधिकारी से कब्र खुदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। यह घटना 10 जुलाई की रात की बताई जा रही है। साजिद के अनुसार, बीती 10 जुलाई की रात सद्दाम, हबीब, यासीन और कासिम सहित तीन-चार अन्य लोगों ने मिलकर उनके बेटे फरीद का अपहरण कर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने फरीद को लाठी-डंडों से पीटा और फिर फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, आरोपियों ने कथित तौर पर फरीद के शव को साजिद के भाई आसिफ के खाली पड़े घर के एक कमरे में लटका दिया। साजिद ने बताया कि फरीद के शरीर पर चोटों के कई निशान थे और ऐसा लग रहा था कि उसे बिजली के झटके भी दिए गए थे। जब साजिद मुंबई में थे, उन्हें फोन पर बताया गया कि फरीद ने फांसी लगा ली है। साजिद के मुंबई से आने से पहले ही आरोपियों ने फरीद के शव को फांसी के फंदे से उतारकर आनन-फानन में दफनाने की तैयारी कर ली। फरीद की मां ने शव को दफनाने से मना किया और साजिद के आने का इंतजार करने को कहा, लेकिन आरोपियों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को दफना दिया। साजिद का आरोप है कि आरोपियों ने पोल खुलने के डर से जल्दबाजी में यह कदम उठाया। साजिद ने बताया कि उनके बेटे फरीद का आरोपी कासिम की पत्नी जुबैदा उर्फ कासिफा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फरीद और जुबैदा इंस्टाग्राम और फोन पर बातें करते थे। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने फरीद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 10 जुलाई की रात उसकी हत्या कर दी। साजिद ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मृतक फरीद की कब्र खुदवाकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाए। साथ ही, फरीद और जुबैदा के बीच हुई बातचीत के लिए इस्तेमाल किए गए फोन नंबरों की कॉल डिटेल भी निकलवाई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में भोजपुरी संगम का सम्मान समारोह:प्रो. रामदरश राय हुए सम्मानित, नई पीढ़ी को जोड़ने की अपील
    Next Article
    नर्वदेश्वर मंदिर परिसर में 101 पौधों का रोपण:समाजसेवी कृष्ण बाबा मिश्रा ने पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment