Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएन कॉलेज में भारतीय परंपरा और अंबेडकरवादी दर्शन पर संगोष्ठी:शिक्षा को बताया सबसे बड़ा हथियार ,प्रो. राजेंद्र सिंह बोले ज्ञान से ही उठेंगे सवाल, तभी मिलेगा न्याय

    5 hours ago

    1

    0

    डीएन कॉलेज में 14 अप्रैल 2026 को मनाई जाने वाली बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में “भारतीय ज्ञान परंपरा और अंबेडकरवादी दर्शन” विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य वक्ता के रूप में कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के प्रो. राजेंद्र सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के अधिकार, समानता और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अंबेडकर के दर्शन के तीन प्रमुख स्तंभ—स्वतंत्रता व तर्कशीलता, समानता और बंधुत्व व न्याय—आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे ज्ञान अर्जित करें, प्रश्न पूछें और स्वतंत्र सोच विकसित करें। प्रो. सिंह ने कहा कि अंबेडकर केवल नेता नहीं, बल्कि एक महान विचारक और दार्शनिक थे। उनकी शिक्षा और उपलब्धियां अद्वितीय थीं। उन्होंने अपने समाज और देश के लिए निरंतर कार्य किया और ज्ञान को समाज परिवर्तन का माध्यम बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने उस समय शिक्षा का महत्व समझा, जब समाज का बड़ा वर्ग इससे वंचित था। उन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाकर देश को समानता, न्याय और स्वतंत्रता पर आधारित मजबूत लोकतंत्र दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रवीण कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो. एमके यादव, प्रो. एसके शर्मा, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. बीके अग्रवाल, प्रो. सविता, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अंशु, प्रो. वंदना, डॉ. पृथ्वीराज, डॉ. जैनंदर, डॉ. अर्चना, प्रो. कविता, श्री शशांक, डॉ. अनिल सहित अन्य शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में युवक ने कुएं में कूदकर दी जान:बहन की शादी से पहले घर में पसरा मातम, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    माफिया रमेश सिंह काका को 6 महीने की कैद:मऊ कोर्ट ने पुलिस को धमकाने के मामले में सुनाई सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment