Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएवी प्रोफेसर डॉ. दिवाकर पटेल बने लेफ्टिनेंट:तीन माह का सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर कॉलेज का मान बढ़ाया

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के प्रतिष्ठित डीएवी कॉलेज के रक्षा एवं स्ट्रेटेजिक अध्ययन विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिवाकर पटेल ने तीन माह का कठोर सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लेफ्टिनेंट की रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। डॉ. पटेल ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। यह प्रशिक्षण एनसीसी अधिकारियों को अनुशासित, दक्ष और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने ड्रिल, हथियार संचालन, मैप रीडिंग, फील्ड एवं बैटल क्राफ्ट, शारीरिक प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, ग्रुप डिस्कशन, आउटडोर एक्सरसाइज और प्रैक्टिकल सत्रों के माध्यम से उनकी निर्णय क्षमता, टीमवर्क और मानसिक दृढ़ता को भी विकसित किया गया। लेफ्टिनेंट की रैंक मिलने पर डॉ. दिवाकर पटेल ने महाविद्यालय के प्प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से मिले अनुभव का उपयोग वे एनसीसी कैडेट्स को बेहतर मार्गदर्शन देने और उनमें अनुशासन, नेतृत्व तथा राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में करेंगे। डॉ. पटेल की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज सभागार में एक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित ने डॉ. दिवाकर पटेल को माला पहनाकर सम्मानित किया। महाविद्यालय परिवार ने बताया कि डीएवी कॉलेज अपने शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों के माध्यम से लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, सड़क पार करते समय हुआ था हादसा
    Next Article
    एडिशनल सीएमओ ने दो अस्पताल सीज किए:पांच ऑपरेशन थिएटर पर कार्रवाई, एसीएमओ के पैरों में गिरी महिला बोली- साहब चार लाख वसूले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment