Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डगमगाने लगा विमान, मची चीख-पुकार, Air India की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्री घायल

    2 hours from now

    1

    0

    फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट को ज़बरदस्त टर्बुलेंस (हवा के तेज़ झटकों) का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई अचानक कम हो गई और कई यात्रियों व क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, टर्बुलेंस के दौरान विमान लगभग 300 फ़ीट नीचे गिर गया। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में लैंडिंग के बाद फ़्लाइट AI2379 से सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और घायल लोगों को इलाज के लिए एयरपोर्ट पर ही मेडिकल सुविधा में ले जाया गया। एयरलाइन ने घायलों की संख्या नहीं बताई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ लगभग 12 यात्री घायल हुए हैं।इसे भी पढ़ें: IIT अध्ययन: वायु प्रदूषण से Delhi स्थित हुमायूं के मकबरे का हो रहा है क्षरणएयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई एयर इंडिया की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम प्रभावित लोगों को हर ज़रूरी मदद दे रहे हैं और जांच के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।  अभी तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। जिन कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं और जिन्हें मेडिकल जांच की ज़रूरत थी, उन्हें एहतियात के तौर पर जांच और देखभाल के लिए एअर इंडिया की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल स्टाफ़ द्वारा एयरपोर्ट पर ही मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया है। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई एअर इंडिया के लिए सबसे ज़रूरी है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM के जवाब का इंतजार, सरकार को पिटीशन की कॉपियां सौंप धरने से उठे केजरीवाल
    Next Article
    Jammu में Amarnath Yatra के लिए 964 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment