Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रबाडा गैंग के दो मेंबरों का निकाला 1.5Km लंबा जुलूस:कान पकड़कर बोले- मम्मी-पापा की बात मानेंगे, बर्रा में युवक को बेल्टों से पीटा था

    1 hour ago

    1

    0

    बर्रा विश्वबैंक में सरकारी स्कूल के पीछे युवक की जूतों, बेल्टों से पिटाई करने के मामले में फरार रबाडा गैंग के दो मेंबरों को पुलिस ने मंगलवार को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने ढोल बजवाकर दोनों आरोपियों का डेढ़ किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला, जिसमें आरोपी कान पकड़कर रोते हुए बोले– माफ कर दो सर, अब मारपीट नहीं करेंगे… मम्मी पापा की बात मानेंगे और काम करेंगे सर… पहले देखिए दो तस्वीरें… शराब के पैसे न देने पर पीटा था बर्रा–8 गुजैनी वरुण विहार निवासी अमन सिंह ने बताया कि 9 जून को सुबह 9 बजे करीब इलाके में ही रहने वाले रबाडा गैंग के दिव्यांश पनवाड़ी, यशू, विशू पंडित व आयुष द्विवेदी आए और शराब पार्टी के लिए पांच हजार रुपयों की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर वह उसे बर्रा विश्व बैंक आई ब्लॉक स्थित पार्क ले गए, जहां सरकारी स्कूल के पीछे आरोपियों ने अमन की लात–घूसें व बेल्टों से अमन की जमकर पिटाई की थी। इस दौरान आरोपियों के साथ उनके दोस्त शुभ त्रिपाठी, शुभ पटेल और मुकुल द्विवेदी भी मौजूद थे। अमन ने बताया कि बीच–बचाव में आए उसके दोस्त सक्षम शर्मा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान विशू ने पूरी घटना का वीडियो बनाया था। मारपीट के दौरान उसे अंदरूनी चोटें भी आई थी, डर के कारण पीड़ित ने मामले की शिकायत नहीं की थी। जिसके बाद 24 जुलाई को आरोपियों ने इलाके में वर्चस्व बनाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया था। 28 जुलाई को गिरोह दो सदस्य जा चुके हैं जेल वीडियो वायरल होने के बाद मामले को बर्रा पुलिस ने संज्ञान में लिया था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी दिव्यांश पनवाड़ी व उसके साथी आयुष द्विवेदी 28 जुलाई को गिरफ्तार कर एक किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला गया था, जबकि दो अन्य आरोपी फरार थे। स्कूली छात्रों को शिकार बनाकर करते थे वसूली मंगलवार को बर्रा पुलिस ने फरार आरोपी अंशू गौतम व अंश सिंह राठौर उर्फ अंशू डिफाल्टर को अरेस्ट किया। डीसीपी ने बताया कि गिरोह स्कूल, कॉलेज जाने वाले बच्चों को अपना शिकार बनाता है, उनके साथ मारपीट कर जबरन वसूली की जाती है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का शास्त्री चौक से लेकर सचान चौराहे तक ढोल बजवा कर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी रोते हुए कान पकड़कर बोले कि– सर गलती हो गई, दोबारा किसी के साथ मारपीट नहीं करेंगे। अब मम्मी पापा जो कहेंगे, वहीं करेंगे। दोस्तों के चले गए थे, जिस वजह से गलती हो गई, अब दोस्ती नहीं करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा प्राधिकरण ACEO सतीश पाल का ट्रांसफर:विशेष सविव गृह बनाए गए, मांगों को लेकर किसानों ने किया इनके खिलाफ प्रदर्शन
    Next Article
    केंद्रीय मंत्री बघेल ने रेल मंत्री से मुलाकात की:अवागढ़ स्टेशन पर आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment