Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिग्री के साथ अब बिजनेस का भी पाठ:CSJMU में स्टार्टअप्स के लिए बड़ी पार्टनरशिप; युवा उद्यमियों के सपनों को 'बेरीटेक' देगा पंख

    2 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) अब सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि युवाओं के बिजनेस आइडिया को जमीन पर उतारने में भी मदद करेगा। विवि के 'सीएसजेएम इनोवेशन फाउंडेशन' और 'बेरी सेंटर टेक्नोलॉजी' (BaryTech) के बीच मंगलवार को एक बड़ा समझौता हुआ है। इसके तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टार्टअप्स को न केवल आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि उन्हें मार्केट की जरूरतों के हिसाब से तैयार भी किया जाएगा। इन सेक्टर्स पर रहेगा खास फोकस इस समझौते के बाद उन स्टार्टअप्स को पंख लगेंगे जो आधुनिक तकनीक पर काम कर रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और भविष्य की तकनीक पर आधारित प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। साथ ही मशीन लर्निंग और पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाए गए सस्टेनेबिलिटी वाले बिजनेस मॉडल को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इन क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं को बेरीटेक की ओर से वित्तीय सहयोग दिया जाएगा, ताकि पैसों की कमी के कारण कोई अच्छा आइडिया दम न तोड़े। सिर्फ पैसा ही नहीं, मेंटरशिप भी मिलेगी इस पार्टनरशिप का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि स्टार्टअप्स को उद्योग जगत के जानकारों से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्हें विशेषज्ञों द्वारा यह सिखाया जाएगा कि अपने एक छोटे से विचार या काम को बड़े बिजनेस साम्राज्य में कैसे बदला जाए। मेंटरशिप और काम को विस्तार देने के इन नए अवसरों से कानपुर और आसपास के क्षेत्र का स्टार्टअप इकोसिस्टम काफी मजबूत होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में CMO ऑफिस के बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा, सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर पैसे मांगे थे
    Next Article
    BRD पीजी कॉलेज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प:देवरिया प्राचार्य के निर्देशन में शिक्षकों, छात्रों ने ली शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment