Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर ने मेडिकल स्टोर में की तोड़फोड़, VIDEO:पत्थर मारे, सरिया लेकर दौड़ाया; झांसी में मकान मालिक से मोटर चलाने को कहा था

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में दांत के एक डॉक्टर ने अपने ही मकान मालिक के मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ कर दी। पानी खत्म होने के बाद भी मकान मालिक ने मोटर नहीं चलाई थी। इससे डॉक्टर नाराज हो गए। कहासुनी हुई तो मकान मालिक ने कमरा खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया। इससे गुस्साए डॉक्टर ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। पहले मेडिकल स्टोर और बाहर खड़ी स्कूटी पर पत्थर मारे। एक युवक से मारपीट की और फिर सरिया उठाकर मेडिकल कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ की। सीपरी बाजार थानाक्षेत्र के दीनदयाल नगर की यह घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है। शनिवार को इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। देखिए तोड़फोड़ की 2 तस्वीरें… पहले स्कूटी सवार युवक को पीटा 47 सेकेंड के वीडियो में तीन मंजिला बिल्डिंग से एक व्यक्ति बाहर आता है। उसके हाथ में बड़ा पत्थर है। वह पहले पत्थर स्कूटी पर मारता है, फिर दूसरा पत्थर उठाकर मेडिकल स्टोर पर फेंक देता है। उसकी एक स्कूटी सवार राहगीर के साथ मारपीट होती है। मार के डर से राहगीर भाग जाता है। इसके बाद आरोपी वहां पड़े सरिया को उठाता है। मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ शुरू कर देता है। मकान मालिक बोले-बिल्डिंग खाली करने को कहा था मकान माालिक मुसैब ने बताया- मकान में ‘लाइफ फार्मेसी’ नाम से मेडिकल स्टोर चलता है। एक हिस्सा डेंटिस्ट डॉ. फराज अली को किराए पर दिया हुआ है। उसमें वह अपना क्लिनिक चलाते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे और काफी चिड़चिड़े हो गए थे। 10 फरवरी को डॉक्टर ने पानी की मोटर चलाने के लिए कहा। उस समय मेडिकल स्टोर पर ग्राहकों की अधिक भीड़ थी, इसलिए मोटर नहीं चला पाया। इस पर वह भड़क गए। काफी उत्तेजित होकर बात करने लगे। गुस्से में मैंने उनसे बिल्डिंग खाली करने के लिए कह दिया। इससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई। 2 घंटे बाद आकर फिर उपद्रव किया मकान मालिक ने कहा- करीब दो घंटे बाद डॉक्टर वापस आए। हंगामा करने लगे। उन्होंने एक पत्थर उठाकर स्कूटी पर मार दिया, फिर दूसरा पत्थर उठाकर दुकान के अंदर फेंक दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक स्कूटी सवार राहगीर रुक गया। डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट की और सरिया उठाकर उसकी ओर दौड़ पड़े। राहगीर किसी तरह वहां से भाग निकला। इसके बाद डॉक्टर दुकान के अंदर घुस गए और सरिया से तोड़फोड़ की। हमने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर मौके से फरार हो चुके थे। बाद में उनके परिवार ने गलती स्वीकार कर ली, इसलिए थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। ----------- ये भी पढ़ें- 'दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती':अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा ‘मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ ये कहना है बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास सपना देवी का। 10 महीने बाद वह अलीगढ़ के दादो थाने पहुंच गईं। रिश्तों के तानेबाने में उलझी सपना देवी पर दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि वो मुझे छोड़कर अब अपने जीजा देवेंद्र के साथ रहना चाहती है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी ने श्रद्धालु को मारी बेंत...VIDEO:सिर से लेकर पैर तक खून ही खून, मामूली विवाद से मारपीट तक पहुंचा मामला
    Next Article
    ओवरब्रिज पर आग का गोला बनी कार, जिंदा जला CA:जालौन में ट्रक में घुसी महिंद्रा XUV, गैस कटर से काटकर निकाला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment