Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवरब्रिज पर आग का गोला बनी कार, जिंदा जला CA:जालौन में ट्रक में घुसी महिंद्रा XUV, गैस कटर से काटकर निकाला शव

    5 hours ago

    1

    0

    जालौन के झांसी–कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर एक महिंद्रा XUV 700 खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में चिंगारी उठी और कुछ ही सेकंड में वह आग के गोले में बदल गई। अंदर फंसे चालक बाहर नहीं निकल सके। देखते ही देखते जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई। हादसे के वक्त हाईवे पर अचानक धुएं का काला गुबार उठने लगा। आसपास के लोग और राहगीर भागकर मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार का अगला हिस्सा ट्रक में बुरी तरह धंस चुका था। दरवाजे जाम हो गए थे। अंदर चालक मदद के लिए जूझता दिखा, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कोई कुछ कर नहीं सका। कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर ढांचा बन गई। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद कार के भीतर से जला हुआ शव (ढांचा) निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना उरई कोतवाली की है। पहले देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर की है। जहां शनिवार तड़के 4 बजे एक महिंद्रा एक्सयूवी 700 खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही जिंदा चलकर मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान राजेश कुशवाहा (54) के रूप में हुई है। वह उरई के रहने वाले थे। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। जिला अस्पताल के सामने गली में उनका ऑफिस था। परिवार के मुताबिक, शुक्रवार देर रात वह घर से अकेले कार लेकर निकले थे। बड़े भाई संजय सिंह ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि वह कहां जा रहे हैं। सुबह हादसे की सूचना मिली तो परिवार में रोना पीटना मच गया। आग इतनी भीषण कि पहचान मुश्किल हादसे के चलते कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार में ट्रक/डंपर से पीछे से टक्कर का प्रतीत होता है। कार महिंद्रा XUV700 थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज पर अक्सर भारी वाहन खड़े रहते हैं या धीमी गति से चलते हैं, जिससे पीछे से आने वाले तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। राजेश कुशवाहा अपने पीछे पत्नी स्वाती और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के मुताबिक, वह मिलनसार स्वभाव के थे और परिवार की जिम्मेदारी अकेले संभाल रहे थे। जालौन के सीएफओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली तत्काल वह दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बड़ी मशक्कत करने के बाद कार में लगी आग को बुझाया और गैस कटर के माध्यम से जल चुके शव को बाहर निकाला। -----------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर ने मेडिकल स्टोर में की तोड़फोड़, VIDEO:पत्थर मारे, सरिया लेकर दौड़ाया; झांसी में मकान मालिक से मोटर चलाने को कहा था
    Next Article
    आगरा में 25 फीट ऊंचाई से घर गिरी क्रेन:शराब की दुकान चकनाचूर, बाल-बाल बचा परिवार; मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment