Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिलीवरी बॉय के रोजगार पर सिलेंडर की किल्लत का असर:रेस्टोरेंट्स के सीमित मेन्यू की वजह से कम मिल रहे ऑर्डर, प्रतिदिन की घटी लगभग 10 बुकिंग

    3 hours ago

    1

    0

    देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत अब खाना डिलीवर करने वाले डिलीवरी बॉय के रोजगार पर भी असर डालने लगी है। होटल और रेस्टोरेंट में फूड आइटम कम बनने की वजह से ऑनलाइन ऑर्डर घट गए हैं, जिससे डिलीवरी बॉय को पहले की तुलना में कम ऑर्डर मिल रहे हैं। गैस की कमी के कारण कई होटल और रेस्टोरेंट सीमित मेन्यू के साथ काम कर रहे हैं। शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों भगत हलवाई, देवी राम और ब्रज रसायनम जैसे दुकानों पर भी कई फूड आइटम कम कर दिए गए हैं। इसका असर ऑनलाइन फूड ऑर्डर पर भी देखने को मिल रहा है। स्विग्गी के डिलीवरी बॉय संदीप ने बताया कि पहले उन्हें एक दिन में करीब 25 से 30 ऑर्डर मिल जाते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर लगभग 15 से 18 रह गई है। उनका कहना है कि कई रेस्टोरेंट में गैस की कमी के कारण फूड आइटम कम बन रहे हैं, इसलिए ऑर्डर भी कम मिल रहे हैं और कमाई पर असर पड़ रहा है। हालांकि कुछ जगह स्थिति सामान्य भी बताई जा रही है। डोमिनोज के एक डिलीवरी बॉय के अनुसार उन्हें पहले की तरह ही ऑर्डर मिल रहे हैं और उनके काम पर फिलहाल गैस किल्लत का खास असर नहीं पड़ा है। वहीं सड़क किनारे फूड स्टॉल लगाने वाले मनमोहन का कहना है कि गैस नहीं मिलने से उनका काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि अगर यही हाल लगातार रहा तो दुकान बंद करनी पड़ सकती है और उनके सामने रोज़गार का बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कारोबारी मालिक शराब पिलाकर कुकर्म करता था, मार डाला:हापुड़ में नौकर ने गोदाम में चाकू से गला रेता; 2 दिन में पकड़ा गया
    Next Article
    देवरिया-बेलडाड़ मार्ग की गुणवत्ता जांचने लखनऊ से टीम पहुंची:विधायक की शिकायत पर हुई कार्रवाई, मौके पर शलभ मणि भी रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment