Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया-बेलडाड़ मार्ग की गुणवत्ता जांचने लखनऊ से टीम पहुंची:विधायक की शिकायत पर हुई कार्रवाई, मौके पर शलभ मणि भी रहे मौजूद

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया-बेलडाड़ मार्ग की गुणवत्ता जांचने के लिए लखनऊ से एक दो सदस्यीय टीम शनिवार को देवरिया पहुंची। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क की जांच के दौरान देवरिया सदर के विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी भी मौके पर मौजूद थे। टीम ने कठिनईया वार्ड के पास मशीन का उपयोग कर सड़क की खुदाई की और निर्माण गुणवत्ता का आकलन किया। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2022 में स्वीकृत हुई थी। लगभग 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य 2024-25 में शुरू होकर 2025-26 में पूरा हुआ। पहले इसकी चौड़ाई लगभग 3.75 मीटर थी, जिसे बढ़ाकर 5.50 मीटर किया गया है। चौड़ीकरण के बाद इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी बढ़ा है। विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को शिकायत पत्र भेजा था। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि सड़क निर्माण में अनावश्यक देरी हुई और काम पूरा होने के कुछ समय बाद ही सड़क पर गड्ढे, दरारें और असमान सतह जैसी समस्याएं दिखने लगी थीं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लग गया था। विधायक की शिकायत को राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (एनआरआईडीए) ने गंभीरता से लिया और जांच के निर्देश जारी किए। इसके बाद राष्ट्रीय गुणवत्ता मॉनिटर (एनक्यूएम) संजीव गुप्ता और सीवीएस रामामूर्ति को इस जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। शनिवार को दोनों अधिकारी देवरिया पहुंचे और कठिनईया मोहल्ले के पास लगभग छह स्थानों पर सड़क की खुदाई कर गुणवत्ता की जांच की। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सूर्य प्रकाश ने बताया कि जांच टीम ने अपना कार्य पूरा कर लिया है और वह वापस लौट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिलीवरी बॉय के रोजगार पर सिलेंडर की किल्लत का असर:रेस्टोरेंट्स के सीमित मेन्यू की वजह से कम मिल रहे ऑर्डर, प्रतिदिन की घटी लगभग 10 बुकिंग
    Next Article
    गाजियाबाद में बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से हत्या की:बचने के लिए पड़ोसियों पर लगाया झूठा आरोप, पुलिस पूछताछ में खुला राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment