Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिलीवरी के बाद महिला को मृत घोषित किया:लखनऊ में डेथ सर्टिफिकेट पर साइन कराया, परिजनों के हंगामे पर ICU से जिंदा निकली

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में प्राइवेट हॉस्पिटल ने डिलीवरी के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों से डेथ सर्टिफिकेट पर साइन भी करा लिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू किया तो ICU से महिला को जिंदा निकाला गया। हालांकि, स्थिति गंभीर होने पर उसने बलराम अस्पताल फिर वहां से केजीएमयू रेफर किया गया। करीब 6 घंटे बाद महिला की केजीएमयू में मौत हो गई। घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन योजना स्थित कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल की है। महिला की पहचान इस्माइल नगर,नगराम निवासी आशु रावत की पत्नी चांदनी कुमारी (22) के रूप में हुई है। गुरुवार को उसने कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बेटे को जन्म दिया था। आज, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उसकी केजीएमयू में मौत हो गई। अब सिलसिलेवार पढ़िए घटनाक्रम… परिजनों के मुताबिक, चांदनी कुमारी को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा हुआ। डिलीवरी के लिए दोपहर करीब 12 बजे उसे कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम करीब 7 बजे उसने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। उसके बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए ICU में शिफ्ट कर दिया। बार-बार रुपए जमा कराता रहा अस्पताल प्रबंधन महिला के ससुर अनिल कुमार ने बताया- ICU में भर्ती शिफ्ट करने के बाद हॉस्पिटल प्रशासन इलाज के नाम पर बार-बार पैसे जमा कराता रहा। पहले 15 हजार रुपये जमा कराए। फिर 18,500 और 25 हजार रुपए जमा कराए। परिजनों से खून लेकर रातभर चढ़ाते रहे। डेथ सर्टिफिकेट पर करवा लिया था साइन भाई दिनेश ने बताया- आज सुबह डॉक्टरों ने 8 यूनिट और खून चढ़ाने के लिए कहा। सुबह करीब 7 बजे मैंने 8 लोगों को खून देने के लिए बुला लिया। इस बीच हॉस्पिटल का स्टॉफ कई तरह की बात बताकर गुमराह करता रहा। फिर कहा कि तुम्हारे मरीज की मौत हो गई है। उसके बाद डेथ सर्टिफिकेट पर साइन भी करवा लिया। हंगामा करने पर जिंदा मिली महिला महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हॉस्पिटल प्रबंधन से महिला को दिखाने के लिए कहा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। हंगामा बढ़ता देखकर हॉस्पिटल प्रबंधन ने महिला को ICU से बाहर निकाला तो उसकी सांसें चल रही थीं। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। हॉस्पिटल ने महिला को रेफर किया। उसे एम्बुलेंस से बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उसे केजीएमयू रेफर कर दिया। केजीएमयू में इजाला के दौरान दोपहर करीब 1 बजे महिला की मौत हो गई। 1 साल पहले हुई थी शादी महिला की एक साल पहले शादी हुई थी। उसका बेटा स्वस्थ्य है। परिजनों ने कहा कि यदि कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में सही इलाज होता या समय से रेफर कर दिया जाता तो महिला की जान बच जाती। कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल के लोग पैसा कमाने के चक्कर में लटकाए रहे। बच्चे की धड़कन असामान्य और प्लेटलेट्स कम थे अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नगराम निवासी चांदनी (पत्नी आशु उर्फ अश्विनी कुमार) 9 माह की गर्भावस्था में गुरुवार दोपहर 2:20 बजे भर्ती हुईं। बच्चे की धड़कन असामान्य और प्लेटलेट्स कम थे। परिजनों की सहमति से ऑपरेशन किया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर दोबारा ऑपरेशन में स्प्लीनिक एन्यूरिज्म से रक्तस्राव मिला, जिसे कंट्रोल किया गया। यह सिजेरियन से संबंधित मामला नहीं था। स्प्लीनिक एन्यूरिज्म का मतलब होता है तिल्ली (Spleen) की धमनी में असामान्य रूप से गुब्बारे जैसी सूजन या फैलाव। जब तिल्ली तक खून ले जाने वाली धमनी की दीवार कमजोर हो जाती है, तो वह जगह बाहर की तरफ फूल जाती है। इसी स्थिति को स्प्लीनिक आर्टरी एन्यूरिज्म कहा जाता है। अगर यह सूजन फट जाए तो अंदरूनी तेज रक्तस्राव हो सकता है, जो जानलेवा भी बन सकता है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में भीषण हादसा, ससुर-दामाद की मौत : घरवालों की पुलिस से झड़प, हाईवे पर हंगामा, फोर्स ने लाठी भांजकर खदेड़ा लखनऊ में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है। एसयूवी और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसा इतना भयानक था कि बुलेट कार के इंजन में घुस गई। आगे से कार चकनाचूर हो गई। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में किसानों की फसलें बर्बाद:आरोप- बालू ठेकेदार जबरन भूमि से निकाल रहे ट्रक, डीएम को ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    बेटे की गंभीर बीमारी से परेशान मां ने की खुदकुशी:हमीरपुर के मुस्करा में फंदा लगाकर दी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment