Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में किसानों की फसलें बर्बाद:आरोप- बालू ठेकेदार जबरन भूमि से निकाल रहे ट्रक, डीएम को ज्ञापन सौंपा

    8 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बांदा के जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। यूनियन ने आरोप लगाया है कि ग्राम मरौली स्थित बालू खदान संख्या 04 के ठेकेदार किसानों की कृषि भूमि से जबरन रास्ता बनाकर ट्रक निकाल रहे हैं। इससे किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि किसान नत्थू पुत्र मांगलिया (गाटा संख्या 1912, 1913), राममूर्ति पुत्र रामसेवक (गाटा संख्या 1862, 2595, 2597) और बच्चा पुत्र मेड़वा (गाटा संख्या 128) की कृषि भूमि का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा है। किसानों द्वारा विरोध करने पर ठेकेदार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यूनियन ने यह भी जानकारी दी कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे बालू ठेकेदारों के हौसले बढ़ गए हैं। आरोप है कि नदी में खनन नियमों का उल्लंघन करते हुए खुले ट्रकों से बालू का परिवहन किया जा रहा है, जिससे किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं। यह समस्या खण्ड संख्या 005 में भी सामने आई है। भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी से बालू ठेकेदारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। यूनियन ने मांग की है कि किसानों की भूमि और फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और ठेकेदारों को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के नियमों के अनुसार काम करने के निर्देश दिए जाएं। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) खदान स्थल पर प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में होली पर रंग लगाने को लेकर बवाल:दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाओं समेत 7 घायल; DM से शिकायत
    Next Article
    डिलीवरी के बाद महिला को मृत घोषित किया:लखनऊ में डेथ सर्टिफिकेट पर साइन कराया, परिजनों के हंगामे पर ICU से जिंदा निकली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment