Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'डम डम डमरू बजावेला हमार जोगिया' गीत पर झूमे श्रोता:बाबा विश्वनाथ के आंगन में गायन,वादन, नृत्य की प्रस्तुति, 15 विग्रहों का हुआ विशेष पूजन

    3 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित चार दिवसीय “महाशिवरात्रि महोत्सव” के अंतर्गत तृतीय दिवस की सांस्कृतिक संध्या भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में के. वेंकट रमण घनपाठी तथा डिविजनल कमांडेंट, सिविल डिफेन्स जे.डी. सिंह उपस्थित रहे। इन कलाकारों की रही प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ सुप्रिया शाह के मधुर सितार वादन से हुआ, जिसमें तबले पर विभाष महाराज ने संगत दी। इसके पश्चात रंजना राय ने लोक गायन प्रस्तुत किया। सौरभ मिश्र एवं गौरव मिश्र की कथक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन प्रस्तुति में शनि मिश्र ने भगवान शिव पर आधारित भक्तिमय गायन प्रस्तुत किया, जिसमें संगत कलाकारों ने समवेत रूप से वातावरण को शिवमय बना दिया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मीनाक्षी दीक्षित ने किया। मंदिर प्रांगण में स्थित महादेव विग्रहों का हुआ पूजन इसी क्रम में महाशिवरात्रि की तैयारियाँ भी व्यापक रूप से जारी हैं। धाम परिसर में स्थित 15 विधान विग्रहों के रुद्राभिषेक की परंपरा के अंतर्गत आज श्री भुवनेश्वर महादेव, नवग्रह विग्रहों, श्री कुबेरेश्वर एवं श्री व्यासेश्वर जी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में टक्कर, दो की मौत:सिद्ध बरौलिया गांव के पास हादसा, कई लोग घायल
    Next Article
    शिव बारात प्रचार वाहन रोकने पर पुलिस से विवाद:घाटमपुर में ट्रैफिक पुलिस पर उगाही का आरोप, डीसीपी के हस्तक्षेप के बाद वाहन छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment