Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल:मगहर तिराहे पर बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा

    2 hours ago

    1

    0

    संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया। मगहर तिराहे के पास गोरखपुर की ओर से आ रहे एक बेकाबू डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। मगहर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई। गोरखपुर से खलीलाबाद की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने मगहर तिराहे के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया। डंपर ने खलीलाबाद से मगहर आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर दूसरे लेन में जाकर एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में मगहर के मोहल्ला काजीपुर के जोकहिया निवासी कमलेश (50 वर्ष) पुत्र कोदई और उनके पुत्र गोलू (18 वर्ष) पुत्र कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। कमलेश को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां सुबह उनकी मौत हो गई। गोलू का इलाज खलीलाबाद में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, डंपर चालक और खलासी भी इस दुर्घटना में घायल हुए थे, लेकिन वे मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में समय से नहीं मिल पा रही कॉमर्शियल गैस:होटल प्लेटिनम में 12 दिन से लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना, बढ़ी समस्या
    Next Article
    उधार के पैसे न लौटाने पर पिता-पुत्र से मारपीट:दोनों गंभीर घायल, 42 हजार रुपये उधार को लेकर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment