Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर की ठोकर से टूटी PNG पाइप लाइन:गैस का रिसाव होने से मचा हड़कंप; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

    1 hour ago

    1

    0

    कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया में डंपर की ठोकर से एक पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे गैस का रिसाव होने लगा। इस घटना से मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे टोरेंट गैस के तकनीशियनों ने पाइप को ठीक कर रिसाव दूर किया। फायरर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिससे कोई अनहोनी बच गई। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वहां से रोज अवैध रूप से मिट्‌टी लदे डंपर गुजरते हैं, जिससे आसपास के घरों के लिए खतरा पैदा होता है। महानगर के सिंघड़िया के प्रज्ञापुरम फेज 13 छतरहिया मैदान के पास शिवाश्रय मिश्र का घर है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि छतरहिया मैदान में ही आए दिन खनन कर मिट्टी लायी जाती है और डंप किया जाता है। दिन में ट्रालियों से सप्लाई की जाती है। आसपास के लोगों का कहना है कि पूरी रात वहां डंप दौड़ते हैं। आसपास के घरों को डंपर से खतरा है। गुरुवार की रात लगभग 9:30 बजे जब डंपर ने शिवाश्रय मिश्र के घर की बाहरी दीवार में टक्कर मार दी तो PNG पाइप टूट गया। जिससे गैस का रिसाव होने लगा। लोगों ने वहां डंपर का आवागमन बंद कराने की मांग की है। मोहल्ले के लोगों की ओर से 22/23 फरवरी को भी डंपर से खतरे की आशंका में शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मामूली स्कूटी की टक्कर के बाद दो समुदाय आमने-सामने:जमकर चले लाठी-डंडे, झड़प में 4 लोग घायल, भारी पुलिस फोर्स ने संभाला मोर्चा
    Next Article
    जूही में आरोपी की मौत से हंगामा, चौकी का घेराव:बहन बोली- तीन दिन तक थाने में पीटा, पुलिस वालों ने भाई को मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment