Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर से टकराकर केबिन में फंसे 2 भाई...तड़पकर मौत:कानपुर में खराब खड़े मौरंग लदे डंपर से टक्कर, 3 घंटे तक मदद के लिए चिल्लाते रहे

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर में मौरंग लदे खराब खड़े डंपर में पीछे से आ रहा डंपर जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी की पीछे से टकराने वाले डंपर का केबिन चिपक गया। उसके केबिन में बैठे ड्राइवर और उसके हेल्पर की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। दोनों करीब 3 घंटे तक केबिन में फंसे रहे। सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों को निकालने की कोशिश की गई। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। क्रेन मंगाना पड़ा। करीब तीन घंटे तक जिंदगी के लिए लड़ते हुए दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। बाद में दो क्रेन की मदद से मौरंग लदे दोनों डंपर को आगे पीछे खींचने के बाद उनके शवों को बाहर निकाला जा सका। हादसा शनिवार की सुबह नौबस्ता एलिवेटेड पुल पर हुआ। इस हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। केबिन में फंसे भाईयों की 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… सुबह 4:30 बजे हुआ हादसा डंपर जालौन के कालपी से उन्नाव के लिए रवाना हुआ था। उसमें मौरंग लदा हुआ था। डंपर का मालिक जालौन के कदौरा निवासी डंपर मालिक आमिश जमां हैं। उनके भाई अमन के मुताबिक उनके डंपर का ड्राइवर कालपी निवासी दीपक था। शनिवार सुबह दीपक उन्नाव के लिए रवाना हुआ था। साथ में उसका भाई कमलकांत भी था। अमन ने बताया कि सुबह 4:30 बजे दीपक से बात हुई थी। उसने बताया था कि वह नौबस्ता पहुंचने वाले हैं। उसके आधे घंटे बाद उसने हादसे की जानकारी हुई। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे वाहन चालकों की मदद से केबिन में फंसे भाइयों को निकलने का प्रयास शुरू किया। हादसे की यह तस्वीरें भी देखिए… दो क्रेनों ने दोनों भाइयों को निकाला गया बुरी तरह से केबिन में फंसे दोनों भाई मदद के लिए गुहार लगाते रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भी दोनों भाईयों ने नहीं निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दो क्रेनें मंगवाई और फिर दोनों मौरंग लदे डंपर को आगे पीछे करके हटाया गया। इसके बाद केबिन खींचकर दोनों को भाइयों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिंदगी के लिए लड़ते-लड़ते हुए आखिरकार दम तोड़ दिया। पुलिस ने एबुलेंस की मदद से दोनों भाइयों के शवों को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद हाइवे कर्मचारियों की मदद से पुल पर फैली मौरंग हटवाने के बाद यातायात सुचारू कराया गया। वहीं, सगे भाईयों की मौत की सूचना से घर पर कोहराम मच गया। हादसे के बाद लगा जाम, फंसी रहीं गाड़ियां हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि खड़े डंपर में मौरंग लदे डंपर के घुसने से हादसा हुआ है। केबिन में फंसे सगे भाइयों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है। हादसे के दौरान जाम लगा था। उसे धीरे-धीरे खुलवा दिया गया है। -------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… दिल्ली के बीजेपी नेता ने ससुराल के बाहर जान दी:कानपुर में इंस्पेक्टर को वॉट्सएप किया, बोला- अब यूपी पुलिस न्याय करे दिल्ली के रहने वाले भाजपा नेता ने कानपुर में ससुराल के बाहर जहर खाकर जान दे दी। मौत से पहले उसने वॉट्सएप पर ऑडियो रिकॉर्ड किया। इसे पुलिस और परिवार वालों को भेजा। भाजपा नेता ने कहा यूपी पुलिस आप न्याय करना। मैं मरने जा रहा। बर्रा पुलिस को मिले ऑडियो में भाजपा नेता ने कहा- मैं मरना नहीं चाहता, लेकिन ससुरालवालों ने मुझे मारने की पूरी प्लानिंग की थी। इन्होंने ऐसा व्यूह रचा कि मैं खुद सुसाइड कर लूं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:3 दिन पहले रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मचारी पिता की भी गई थी जान
    Next Article
    शाहजहांपुर में पुलिस कार्रवाई से नाराज युवक टावर पर चढ़ा:भाई लड़की भगा ले गया था, पुलिस पूछताछ के लिए बुलाती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment