Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी बैंक मैनेजर की कार से मिले 6 मोबाइल:शेयर ट्रेडिंग-बैंक ट्रांजेक्शन खंगाल रही पुलिस, लखनऊ में गोली मारकर सुसाइड किया था

    9 hours ago

    2

    0

    गुडंबा के आदिल नगर में एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर काजी अहमद जैद (34) के आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने उनके 6 मोबाइल मिले हैं। उनमें शेयर मार्केट में पैसा लगे होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इन मोबाइलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। उनके बैंक के ट्रांजेक्शन भी खंगाल रही है। हालांकि, उनके 6 मोबाइल रखने की जानकारी परिजनों को नहीं थी। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह के मुताबिक, काजी अहमद जैद की गाड़ियों की तलाशी के दौरान एक कार से 6 मोबाइल मिले हैं। शुरुआती जांच में कुछ मोबाइल में शेयर ट्रेडिंग से जुड़ी गतिविधियां सामने आई हैं। सभी मोबाइल नंबरों, कॉल डिटेल, मैसेज और व्हाट्सऐप चैट खंगाले जा रहे हैं। बैंक से जानकारी भी जुटाई जा रही है। उनके ट्रांजेक्शन से काफी कुछ पता चलने की उम्मीद है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले जैद की आखिरी बार किससे बात हुई थी। इन सब जानकारियों के मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता लग सकता है। बैंक ट्रांजेक्शन से वजह तलाशने में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, मोबाइल के साथ ही जैद के बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजेक्शन की भी जांच की जाएगी। आशंका है कि शेयर ट्रेडिंग में नुकसान के चलते वह कर्ज में तो नहीं डूबे थे। यह भी खंगाला जा रहा है कि उनके कितने बैंकों में खाते थे और लेनदेन का पैटर्न क्या था? अकाउंट में कहां से रुपए का लेनदेने हो रहा था। भाई का मोबाइल भी जब्त मामले की जांच में पुलिस ने जैद के भाई का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। उसकी कॉल डिटेल और चैट भी खंगाली जा रही है। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में रविवार रात से सोमवार सुबह तक कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखी है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, घटना के बाद स्थिति ठीक न होने की वजह से कोई नहीं आया। परिवार को समय दिया गया है, जल्द पूछताछ की जाएगी। पहले लगा था फर्जीवाड़े का आरोप पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ समय पहले जैद पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक ग्राहक के नाम पर कार लोन लेने का आरोप लगा था। इस मामले में गुडंबा थाने में शिकायत भी हुई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। एक सहकर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जैद आत्महत्या करने वालों में नहीं था। उसके ऊपर अचानक से कोई दबाव आया होगा, जिसका जिक्र वह किसी से नहीं कर पाया। यह है पूरा मामला गोरखपुर निवासी काजी अहमद जैद (40) लखनऊ में आदिल नगर कल्याणपुर गुडंबा में परिवार के साथ रहते थे। अलीगंज स्थित एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर की पहले मंजिल पर बने स्टोर रूम में 32 बोर की अवैध पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। गोली उनके बाएं कनपटी से घुसकर दाईं ओर निकल गई थी। उनकी मौत हो गई थी। घर में उनकी पत्नी थी, लेकिन उन्हें गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भोलेपुर मंदिर में 5 क्विंटल बूंदी प्रसाद का होगा वितरण:आज से शुरू हुआ अखंड पाठ, हजारों श्रद्धालु करेंगे कल हनुमान जयंती पर दर्शन
    Next Article
    युवक के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनी:मुरादाबाद की युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, शिकायत दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment