Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुई अयोध्या की अनामिका:तीसरे प्रयास में हुई चयनित,बस्ती जिले में प्राथमिक शिक्षक हैं

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मे चौथी रैन्क पाकर डिप्टी कलेक्टर पद पर अयोध्या की अनामिका मिश्रा ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वे बस्ती जिले में प्राथमकि शिक्षक के पद पर काम कर रही है।अयोध्या में साकेतपुरी कालोनी में MIG B2 की रहने वाली हैं। अनामिका अपनी उपलब्धि पर बेहद खुश हैं।और इसके पीछे वे अपने परिवार का सहयोग और ईश्वर का आशीर्वाद मानती हैं।उनका कहना है कि जरूरत मंद लोगों की आगे बढ़ कर सेवा करना ही सच्चा कर्तव्य है। अनामिका के पिता एमएन मिश्र रेलवे अधिकारी हैं। वे वर्तमान में स्टेशन अधीक्षक गोशाईगंज के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह अयोध्या के रेलवे स्टेशन अधीक्षक रह चुके हैं। अनामिका ने इस बार तीसरी बार पीसीएस की परीक्षा दी थी। इस साल भी वह प्री परीक्षा में पास होकर फाइन मुख्य परीक्षा दे चुकी है पीसीएस की। अनामिका ने घर पर रहकर ऑनलाइन तैयारी की। अनामिका मैं हाई स्कूल और इंटर की पढ़ाई कैनोसा कान्वेंट इंटर कॉलेज चुकी है। जबकि बीएससी की पढ़ाई अवध विश्वविद्यालय से की है। अनामिका शादी शुदा हैं।उनके पति अकाश पांडेय भी टीचर हैं। अनामिका की इस उपलब्धि पर श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास,हनुमत निवास के आचार्य डॉ मिथिलेशनंदिनी शरण,राष्ट्रीय संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास, जगदगुरु अर्जुनद्वाराचार्य कृपालु रामभूषण देवाचार्य आदि ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानी की तलाश में UP से MP जा रहे ब्लैकबक:सोलर पंप चोरी होने से हौज सूखा, प्रयागराज में हैं 500 से अधिक काले हिरण
    Next Article
    यमुनानगर में मायके से लौट रही महिला की मौत:पति ने वॉशरूम जाने के लिए रोकी थी बाइक, वाहन ने कुचला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment