Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुनानगर में मायके से लौट रही महिला की मौत:पति ने वॉशरूम जाने के लिए रोकी थी बाइक, वाहन ने कुचला

    3 hours ago

    1

    0

    यमुनानगर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक मामला सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मारने से उसकी मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब महिला अपने पति और बेटे के साथ मायके से वापस लौट रही थी। हादसे के बाद आरोपी राइडर अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जबकि घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर के शवगृह में रखवा दिया, जिसका आज पोस्टमार्टम होगा। वहीं आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पति ने वॉशरूम के लिए रोकी थी बाइक सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सुन्दर सिंह निवासी गांव कोतरखाना, थाना छप्पर ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है और उसकी शादी करीब 11 साल पहले पायल निवासी गांव लुगदड़ी, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के साथ हुई थी। उनके एक 6 साल का बेटा है, जिसका नाम गुरमीत सिंह है। शनिवार को वह अपनी पत्नी पायल और बेटे गुरमीत के साथ अपनी मोटरसाइकिल नंबर पर पत्नी के मायके गांव लुगदड़ी गए थे। इसके बाद रविवार देर शाम वे तीनों वहां से अपने घर वापस लौट रहे थे। जब वे औरंगाबाद पुल से थोड़ा आगे पहुंचे, तो सुन्दर सिंह ने अपनी मोटरसाइकिल सड़क के किनारे साइड में खड़ी कर दी और खुद बाथरूम के लिए सड़क के पास चला गया, जबकि पायल मोटरसाइकिल के पास ही खड़ी थी। बाइक छोड़कर फरार हुआ आरोपी इसी दौरान सहारनपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल राइडर तेज रफ्तार, गफलत और लापरवाही से अपनी मोटरसाइकिल चलाते हुए आया और उसने साइड में खड़ी पायल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पायल का सिर सीधे सड़क पर जा लगा और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। आरोपी राइडर अपनी बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीछे से एक अज्ञात कार राइडर आया, जिसने उसे और उसकी घायल पत्नी पायल को अपनी कार में बैठाकर गाबा अस्पताल, यमुनानगर पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद पायल को मृत घोषित कर दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया, जिसका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं पुलिस ने आरोपी बाइक राइडर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुई अयोध्या की अनामिका:तीसरे प्रयास में हुई चयनित,बस्ती जिले में प्राथमिक शिक्षक हैं
    Next Article
    बाराबंकी में सड़क हादसे में आलू व्यापारी की मौत:देवा जा रही कार तालाब में डूबी, दो साल की बेटी गंभीर; बच्ची की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment