Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जिला अस्पताल पहुंचे:फिरोजाबाद में बोले- मरीजों को सुविधा देना प्राथमिकता; महिलाएं कानून बनाएंगी तो गुंडागर्दी पर रोक लगेगी

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रविवार को फिरोजाबाद पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों और चिकित्सकों से बातचीत की तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद डिप्टी सीएम ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- महिलाएं कानून बनाने की प्रक्रिया में आएंगी तो अपराध, गुंडागर्दी और माफिया राज पर रोक लगेगी। वहीं, डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अस्पताल में जिन सुविधाओं और उपकरणों की कमी है, उन्हें जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के लिए आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की सूची तैयार कर ली गई है। ऐसे चिकित्सा उपकरण और मशीनें जो अभी तक अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा ताकि मरीजों को इलाज के लिए किसी अन्य शहर का रुख न करना पड़े। पाठक ने जोर दिया कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार मिले। फिरोजाबाद जिला अस्पताल में सामने आई कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। कहा- स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार शिकायत मिल रही है निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जनता की समस्याओं को देखते हुए इस पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। पाठक ने कहा कि जनता के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में यह सामने आता है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था में कोई गड़बड़ी या जनता के साथ अन्याय हो रहा है, तो उसे तुरंत रोका जाएगा। सरकार जनता के हित में ही निर्णय लेगी। महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले महिला आरक्षण विधेयक को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस दिशा में हमेशा बाधा खड़ी की है। बृजेश पाठक ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी कांग्रेस महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं दिला सकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी दिलाने के लिए महिला आरक्षण का रास्ता खोला, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसका राजनीतिक लाभ कोई भी ले ले, लेकिन महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। इसके बावजूद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने महिला आरक्षण को आगे बढ़ने नहीं दिया। प्रदेश और देश की महिलाएं इसे कभी माफ नहीं करेंगी।” बोले- सपा सरकार में गुंडे माफिया पनपे उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी नहीं चाहती कि महिलाएं विधानसभा और संसद में अधिक संख्या में पहुंचें। उनका कहना था कि जब महिलाएं कानून बनाने की प्रक्रिया में आएंगी तो अपराध, गुंडागर्दी और माफिया राज पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी की सरकारों में गुंडे, बदमाश और माफिया पनपे। जब महिलाएं संसद और विधानसभा में बैठकर कानून बनाएंगी तो ऐसे तत्वों के लिए जगह नहीं बचेगी। इसी कारण समाजवादी पार्टी ने महिला आरक्षण का विरोध किया है।” 'राहुल गांधी को चाहिए वो संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करें' राहुल गांधी द्वारा संवैधानिक संस्थाओं और सीएजी को लेकर उठाए गए सवालों पर भी उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करते रहते हैं, जो लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को चाहिए कि वे देश की संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करें। बिना आधार के लगातार सवाल उठाना ठीक नहीं है। मैं उनके इस रवैये की कड़ी निंदा करता हूं।” विधायक प्रेमपाल सिंह की बेटी की शादी में शामिल हुए फिरोजाबाद दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर की बेटी के विवाह समारोह में भी शामिल हुए। एफएम रॉयल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने नवदंपती को आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विधायक मनीष असीजा, जिलाधिकारी रमेश रंजन सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में भाजपा का नारी शक्ति अधिनियम पर प्रदर्शन:विपक्ष के खिलाफ पुतला दहन कर जताया आक्रोश
    Next Article
    प्रयागराज में पीएम सूर्य घर योजना पर डीलर मीट:ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर क्रांति, 100 से अधिक डीलर हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment