Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम केशव मौर्या बोले-बिना सत्ता के अखिलेश बेचैन:2027 तक वो गिरगिट से ज्यादा रंग बदलेंगे, कब लाल तो कब नीला गमछा रखेंगे

    20 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगरा पहुंच गए हैं। उन्हें खेरिया एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वो सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। प्रेसवार्ता में उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि 2027 के चुनाव तक अखिलेश यादव कितने रंग बदलेंगे। यहां पर वो भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संचालित योजनाओं की प्रगति,विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद मीडिया से बात की। अखिलेश यादव के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहाकि अखिलेश यादव सत्ता के बिना बेचैन है। किसी बेटी के साथ कोई अन्याय होगा। अपराध होगा तो अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। कानून के हिसाब से उसके साथ कार्रवाई होगी। अखिलेश यादव अपना शासन याद करें। उनके शासन में अत्याचारों की लंबी फेहरिस्त है। अगर में उनके बारे में बात करूंगा तो शायद वो जवाब देने की स्थिति में नहीं रहेंगे। मैं बस इतना कहूंगा कि भाजपा की जहां सरकार है, वहां सुशासन है, वहां रामराज्य है। विकास है। भ्रष्टाचार और अराजकता से मुक्ति है। सपा की सरकार में चारों तरफ अराजकता थी। दंगे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 9 साल से सुशासन की सरकार चल रही है। इसकी पिक्चर देखनी हो तो ज्यादा दूर मत जाइए, आगरा को ही देख लीजिए। 9 साल पहले आगरा क्या था और आज क्या है। हमारी सरकार का मतलब है सबका साथ, सबका विकास। सपा का मतलब था कुछ का साथ, गुंडों का विकास। अखिलेश यादव के आंबेडकर जयंती पर नीला गमछा डालने पर डिप्टी सीएम ने कहाकि जब तक 2027 का चुनाव नहीं जो जाएगा तब तक ऐसा रहेगा। गिरगिट को रंग बदलते देखा होगा, लेकिन अखिलेश यादव इतने रंग बदलेंगे कि याद ही नहीं रहेगा। कब लाल टोपी पहनते हैं तो कब जालीदार टोपी लगाते हैं। कब लाल गमछा लगते हैं तो कब नीला गमछा रखते हैं। कब रामभक्तों पर गोली चलाने वाली सरकार में होते हैं, कब रामलला की मूर्ति लगवा देते हैं। उन्हें ये ध्यान नहीं रहेगा कि रामलला का भव्य मंदिर तो बन गया। अब उन्हें मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तरह जाना चाहिए। बाबा विश्वनाथ के धाम की ओर जाना चाहिए। वो सब वो करेंगे नहीं। उनका जो ये रंग बदलना है ये फर्जी पीडीए चल रहा है। 2012 से 2017 तक वो सीएम थे। उनसे पूछ लीजिए आपने पिछडे़, दलितों के लिए क्या किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरीदाबाद में कैंटर ने कई गाड़ियों को ठोका:बाइक सवार की मौत, चार घायल, यूपी का रहने वाला था युवक, ड्राइवर फरार
    Next Article
    अंजुमन इस्लामिया चुनाव पर आपत्ति खारिज:एसडीएम कोर्ट ने हस्तक्षेप से इनकार किया, वर्तमान समिति को राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment