Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्रोन-आतंकी नेटवर्क में तीन आतंकी लखनऊ से गिरफ्तार:एयरपोर्ट से 3 यूक्रेनी पूर्व सैनिक समेत 7 विदेशी पकड़े गए: ड्रोन सप्लाई और आतंकी ट्रेनिंग का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    NIA ने अंतरराष्ट्रीय ड्रोन-आतंकी नेटवर्क का खुलासा करते हुए देशभर में कार्रवाई कर 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन यूक्रेनी नागरिकों को चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट लखनऊ से हिरासत में लिया गया। एजेंसी का आरोप है कि ये लोग म्यांमार में उग्रवादी संगठनों को ड्रोन, हथियार और ट्रेनिंग मुहैया कराने की साजिश में शामिल थे। लखनऊ एयरपोर्ट से पकड़े गए यूक्रेनी पूर्व सैनिक NIA की कार्रवाई में लखनऊ एयरपोर्ट से जिन तीन यूक्रेनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, उनकी पहचान पेट्रो हुरबा (36), तारास स्लिवियाक (37) और इवान सुकमानोव्स्की (34) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि ये तीनों युद्ध के पूर्व सैनिक रह चुके हैं और इन्हें विशेष तकनीकी व सैन्य प्रशिक्षण हासिल है। इन्हीं क्षमताओं का इस्तेमाल कर ये लोग आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने में जुटे थे। यूएई से भारत, फिर म्यांमार तक फैला नेटवर्क जांच एजेंसियों के मुताबिक ये तीनों 18 दिसंबर 2025 को संयुक्त अरब अमीरात से भारत आए थे। इसके बाद ये मिजोरम के रास्ते म्यांमार के चिन राज्य में पहुंचे, जहां इन्होंने उग्रवादी संगठनों से संपर्क स्थापित किया। वापसी के बाद ये लखनऊ में एक होटल में ठहरे थे। होटल मालिक द्वारा समय पर “फॉर्म C” जमा किए जाने से एजेंसियों को इनकी लोकेशन ट्रैक करने में मदद मिली। कुआलालंपुर भागने की फिराक में थे आरोपी जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ये सभी संदिग्ध भारत से निकलकर कुआलालंपुर भागने की तैयारी में थे। लेकिन इससे पहले ही एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया और लखनऊ एयरपोर्ट पर इन्हें हिरासत में ले लिया गया। कोलकाता और दिल्ली एयरपोर्ट से भी गिरफ्तारी इस बड़े ऑपरेशन के तहत एक अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैन डाइक को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। NIA के अनुसार मैथ्यू वैन डाइक म्यांमार में उग्रवादियों को हथियार और ट्रेनिंग देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। वहीं चार अन्य यूक्रेनी नागरिकों को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया, जो इस नेटवर्क का हिस्सा बताए जा रहे हैं। ड्रोन और हथियारों की सप्लाई का बड़ा खुलासा जांच में खुलासा हुआ है कि यह पूरा नेटवर्क यूरोप से ड्रोन के बड़े कंसाइनमेंट म्यांमार तक पहुंचाने में लगा था। इन ड्रोन का इस्तेमाल “Ethnic Armed Groups” (EAGs) द्वारा किया जाना था, जो आगे भारत के प्रतिबंधित संगठनों को हथियार, तकनीक और प्रशिक्षण उपलब्ध कराते। एजेंसी का मानना है कि यह गतिविधियां सीधे तौर पर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती थीं। यूएपीए के तहत केस दर्ज, साजिश की गहराई में जांच NIA ने गिरफ्तार तीनों यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया है। इन पर भारत की सुरक्षा के खिलाफ साजिश रचने और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है। फिलहाल एजेंसी इनसे पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य कड़ियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज हत्या के 510 मामलों में 508 में जमानत:अपने फैसलों से सुर्खियों में आए हाईकोर्ट के एक जस्टिस, फैसले भी एक जैसे
    Next Article
    थॉमस और उबर कप में भारत को कठिन ड्रॉ मिला:मेंस और विमेंस टीमें पहला मैच चीन से खेलेंगी; 24 अप्रैल से 3 मई तक टूर्नामेंट होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment