Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डांस बॉस्टर्स सीजन-10 और सुपर मॉडल हंट के ऑडिशन आयोजित:सेलेब्रिटी जज Terence Lewis की मौजूदगी में होगा फाइनल ,विजेताओं को कैश प्राइज और नेशनल प्लेटफॉर्म मिलेगा

    2 hours ago

    1

    0

    शहर में टैलेंट को बड़ा मंच देने के लिए बीओडी प्रोडक्शन हाउस द्वारा ‘डांस बॉस्टर्स सीजन-10’ और ‘Mr Miss India सुपर मॉडल हंट’ का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को आयोजित ऑडिशन में बच्चों और युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के मुताबिक अब तक 1000 से ज्यादा प्रतिभागी ऑडिशन दे चुके हैं। इससे पहले सोफ़िया गर्ल्स स्कूल में ऑडिशन आयोजित किया गया था। इवेंट के डायरेक्टर समीर खुर्शीद ने बताया कि यह हर साल आयोजित होने वाला बड़ा प्लेटफॉर्म है, जिसमें बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इस बार ‘डांस बॉस्टर्स’ का ग्रैंड फिनाले 8 मई को मेरठ में आयोजित होगा, जहां ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी परफॉर्म करेंगे। फिनाले में बॉलीवुड कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और मिसेस इंडिया अंशु वार्ष्णेय बतौर सेलेब्रिटी जज शामिल होंगे । इसके अलावा मॉडलिंग हंट में किड, जूनियर और सीनियर कैटेगरी के विजेताओं को कैश प्राइज के साथ बड़ा प्लेटफॉर्म भी दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह अंतिम ऑडिशन माना जा रहा है, लेकिन कई स्कूलों की मांग को देखते हुए एक-दो और ऑडिशन आयोजित किए जा सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर और आसपास के प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का है, जिससे उन्हें अपने करियर को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने पुष्टाहार उत्पादन इकाइयों का किया औचक निरीक्षण:महिला समूहों की मेहनत से पोषण योजना हो रही मजबूत
    Next Article
    चंदौली का गैंग कानपुर में कर रहा था लूटपाट-खुलासा:बिस्कुट खाकर उल्टी करते फिर उड़ा देते जेवरात-बैग, सरगना को मुठभेड़ में गोली मारकर दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment