Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत:उन्नाव में सड़क पार करते समय हुआ हादसा, वाहन चालक मौके से फरार

    7 hours ago

    2

    0

    उन्नाव जिले के सोहरामऊ कस्बे में सोमवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पार करते समय उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अश्वनी मिश्रा के रूप में हुई है, जो देवरिया जिले के मझरिया गांव के निवासी माधवजी मिश्रा के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, अश्वनी किसी काम से सोहरामऊ कस्बे आए थे और एक दुकान से सामान खरीदने के बाद सड़क पार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अश्वनी जैसे ही डिवाइडर से उतरकर सड़क पार करने लगे, तभी कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सोहरामऊ थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों ने कस्बे में तेज रफ्तार वाहनों की बढ़ती आवाजाही पर चिंता व्यक्त की है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार डीसीएम चालक की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में रजनेश हत्याकांड का 5 दिन बाद भी खुलासा:नेजा चढ़ाने गए युवक की हत्या बनी रहस्य, पुलिस आरोपियों से दूर
    Next Article
    गोंडा में 25 हजार के इनामी लुटेरे का हाफ एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, गैंग बनाकर महिलाओं को लूटता था, नकदी और बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment