Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में शुरू किया गया वाटर एटीएम:1200 लीटर प्रतिघंटा है क्षमता, 20 लीटर और 1 लीटर के मिलेंगे कार्ड

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा के लोगों को शुद्ध जन पिलाने के लिए मंगलवार को हरौला सेक्टर-4/5 में वाटर एटीएम शुरू किया गया । इसका उद्घाटन सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने किया। इस वाटर एटीएम का निर्माण एचडीएफसी बैंक की ओर से सीएसआर फंड के जरिए कराया गया। इस मौके पर प्राधिकरण के जीएम जल आरपी सिंह मौजूद रहे। इस वाटर एटीएम से लोगों को निशुल्क जल दिया जाएगा। जल विभाग द्वारा वाटर एटीएम रोजाना सुबह 7 बजे से 12 बजे तक और शाम को पांच से आठ बजे तक खुलेगा। अब तक शहर में नौ स्थानों पर वाटर एटीएम लगाया गया है। जहां लगातार लोगों को साफ जल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वाटर एटीएम की क्षमता 1200 लीटर प्रति घंटा है। गुणवत्ता के लिए लगाए गए फिल्टर जीएम आरपी सिंह ने बताया कि इस वाटर एटीएम में अल्ट्रा वायलट सिस्टम (यूवी) , ओजोनेटर, सेंड फिल्टर, कार्बन फिल्टर के अलावा 5-10 माइक्रो फिल्टर और पेबल फिल्टर के जरिए पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाया गया है। इसके अलावा वाटर एटीएम में हार्डनेस , फ्लूराइड, क्लोराइड व अन्य अशुद्धियों को दूर करने के लिए रिजर्व ओसमोसिस की व्यवस्था की गई है। कार्ड से मिलेगा पानी इस वाटर एटीएम को जनमानस को वितरण के लिए ऑटो मैटिक कार्ड आपरेटड वेंडिंग मशीन लगाई गई है। जिसकी क्षमता 20 लीटर प्रतिकार्ड है। एक अन्य वेंडिंग मशीन से 1 लीटर ठंडा पानी भी लोगों को मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत जारी:घंटों इंतजार के बाद उपभोक्ता परेशान, एक गैस एजेंसी पर हंगामा
    Next Article
    अफीम बरामदगी मामले में दो दोषी:12-12 साल का कठोर कारावास, 1.20 लाख का अर्थदंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment