Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डासना धाम मंदिर की महंत यति चेतनानंद सरस्वती का निधन:51 साल की उम्र में हार्टअटैक से हुई मौत, बयानों को लेकर चर्चा में रहीं

    6 hours ago

    2

    0

    सिद्धपीठ शिवशक्ति धाम चंडीदेवी मंदिर डासना धाम की महंत मां चेतनानंद सरस्वती का निधन हो गया। वह 51 साल की थीं। वह पिछले 26 साल से गाजियाबाद के डासना मंदिर से जुड़ी थीं। मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चाओं में रहीं। वह मूल रूप से मेरठ के शास्त्रीनगर की रहने वालीं थीं। उन्हें कुछ समय से अस्थमा था। छोटा नरसिहांनंद उर्फ अनिल यादव ने बताया- गुरुवार शाम मेरठ में हार्ट अटैक से निधन हुआ है। वह 2 दिन पहले ही गाजियाबाद मंदिर से गईं थीं। मंदिर की महंत होने के साथ वह प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल रहीं थी। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को अपना गुरु मानती थीं। उनके निधन पर यति नरसिंहानंद गिरी ने दुख जताया है। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार को मेरठ में निकाली जाएगी। उनकी पहचान एक हिंदुवादी वक्ता के रुप में थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में जिला अस्पताल में बच्ची की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया
    Next Article
    बहन की बारात से पहले भाई ने किया हंगामा:शराब पीकर खुद की शादी कराने की जिद, दुल्हन मां संग पहुंची थाने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment