Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Dausa News: दौसा में 16 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के दौरान हुआ प्रसव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    4 hours from now

    1

    0

    Dausa Minor Gangrape Case: दौसा जिले में 16 वर्षीय गर्भवती नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीन आरोपी उसे कार में बैठाकर ले गए और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसी दौरान उसका प्रसव हो गया. वह नवजात बच्ची को कपड़ों में लपेटकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. पीड़िता को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी उसे कलेक्ट्रेट चौराहे पर छोड़कर चले गए. वहां पीड़िता ने एक व्यक्ति से मदद मांगी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया. मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी शंकरलाल मीणा, कोलवा थाना प्रभारी मनोहर लाल, कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय शर्मा और बांदीकुई डीएसपी लक्ष्मीकांत शर्मा अस्पताल पहुंचे. पुलिस पीड़िता के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    आपको बंदूक चाहिए, जानिए देश में कैसे मिलता है गन लाइसेंस?
    Next Article
    Kidnapping Case: नीमराना से मासूम का अपहरण, 50 घंटे बाद मिला सुराग, नरबलि की आशंका से सनसनी

    Related क्राइम Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment