Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डायल 112 को मिलीं 17 नई गाड़ियां:फर्रुखाबाद में एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, रिस्पांस टाइम बेहतर होगा

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जिले को डायल 112 सेवा के लिए 17 नई गाड़ियां मिली हैं। शनिवार दोपहर पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने पुलिस लाइन में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नई गाड़ियों से जिले में डायल 112 का रिस्पांस टाइम और बेहतर होने की उम्मीद है। एसपी आरती सिंह ने वाहनों को रवाना करने से पहले नारियल फोड़कर विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। एसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से फतेहगढ़ जनपद को डायल 112 की ये 17 अत्याधुनिक गाड़ियां प्राप्त हुई हैं। इन नई गाड़ियों के जुड़ने से जिले में डायल 112 के कुल वाहनों की संख्या 33 हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 7 अन्य गाड़ियां अभी मुख्यालय से आनी शेष हैं। एसपी आरती सिंह के अनुसार, नई गाड़ियों के आने से डायल 112 का रिस्पांस टाइम काफी बेहतर हुआ है। अब यह 7 मिनट 48 सेकंड का हो गया है। उन्होंने कहा कि यह जनपद में अपराध नियंत्रण और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आने वाले समय में डायल 112 सेवा को और मजबूती मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में शिक्षकों का प्रदर्शन, DIOS पर रिश्वत के आरोप:पुरानी पेंशन बहाली समेत 6 मांगों को लेकर धरना, चेतावनी-मांगें न मानीं तो तेज होगा आंदोलन
    Next Article
    20 दिवसीय ललित कला कार्यशाला का शुभारंभ:राज्य ललित कला अकादमी और राजरानी माता शिक्षा निकेतन का संयुक्त आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment