Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में शिक्षकों का प्रदर्शन, DIOS पर रिश्वत के आरोप:पुरानी पेंशन बहाली समेत 6 मांगों को लेकर धरना, चेतावनी-मांगें न मानीं तो तेज होगा आंदोलन

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की अयोध्या इकाई ने शनिवार को शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। एक दिवसीय धरना देकर शिक्षकों ने अपनी मांगें उठाईं और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। DIOS कार्यालय पर गंभीर आरोप संघ के जिला अध्यक्ष राकेश पांडेय ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिना पैसे कोई काम नहीं किया जा रहा है। वेतन बहाली के नाम पर शिक्षकों से लाखों रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्यालय में तैनात बाबू बिना रिश्वत लिए फाइल आगे नहीं बढ़ाते। इस संबंध में (DIOS) का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला। बड़ी संख्या में जुटे शिक्षक प्रदर्शन का नेतृत्व जिला मंत्री आलोक तिवारी और कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने किया। संघ के अनुसार यह कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। ये हैं प्रमुख मांगें आंदोलन तेज करने की चेतावनी संघ ने साफ कहा कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में हर्ष फायरिंग का VIDEO:शादी समारोह में 25 सैकेंड में किए 5 अंधाधुंध फायर, दो लोगों के बीच हुआ कंपटीशन
    Next Article
    डायल 112 को मिलीं 17 नई गाड़ियां:फर्रुखाबाद में एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, रिस्पांस टाइम बेहतर होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment