Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डायल-112 और कार में भिड़ंत, दो महिला सिपाही-दीवान घायल:महराजगंज में बागापार-झंझनपुर मार्ग पर ड्रेन पुलिया के पास हादसा; कार ड्राइवर समेत दो चोटिल

    6 hours ago

    1

    0

    महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र में डायल-112 और बाराती कार में भिड़त हो गई। हादसे में डायल 112 वाहन में सवार दो महिला पुलिसकर्मी और एक दीवान घायल हो गए। कार में ड्राइवर समेत कुल 6 बाराती सवार थे। इनमें ड्राइवर और एक बाराती को चोट आई हैं। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर चौकी इंचार्ज जटाशंकर सिंह पहुंच गए। उन्होंने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। घटना बागापार-झंझनपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्थित ड्रेन पुलिया की है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, बुधवार शाम करीब 7.30 बजे डायल-112 का वाहन कोतवालाी थाना क्षेत्र के बागापार की ओर जा रहा था। इसमें दो महिला समेत चार पुलिसकर्मी सवार थे। इनमें एक दीवान भी शामिल हैं। इसी दौरान बागापार-झंझनपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्थित ड्रेन पुलिया के पास बागापार की ओर आ रही बारातियों की कार और डायल-112 वाहन में भिड़त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार से कुशीनगर के लिए बाराती जा रहे थे हादसे में डायल-112 पर सवार दो महिला पुलिसकर्मी और एक दीवान घायल हो गए, जबकि कार में केवल ड्राइवर को ही चोट लगी। कार में घटना के वक्त कुल ड्राइवर समते 6 लोग सवार थे। इनमें ड्राइवर और एक बाराती को चोट लगी है। बारात मोहनापुर ढाला थाना पुरेन्दरपुर से कुशीनगर जिला के लिए झनझनपुर मार्ग से जा रही थी। चौकी इंचार्ज ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया हादसे की जानकारी मिलते ही बागापार चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, साथ ही दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को बहाल कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कोर्ट की अवमानना पड़ी भारी:पोस्ट मास्टर समेत 3 डाककर्मियों पर केस दर्ज करने के आदेश, चारों के खिलाफ NBW जारी
    Next Article
    ईरान के खेल मंत्री बोले-हमारा फुटबॉल वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल:FIFA ने कहा- फैसला अभी बाकी; 11 जून से अमेरिका में होगा वर्ल्ड कप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment